ड्रग तस्करी का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क ध्वस्त: पंचकूला पुलिस ने 6 करोड़ की हेरोइन और 15 लाख की ड्रग मनी के साथ बीसीए ग्रेजुएट तस्कर को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान सीमा से जुड़े तार

Date:

चंडीगढ़ में ठिकाना बनाकर महज 7 दिनो में ट्राईसिटी में 3 किलों से अधिक हेरोइन खपाने का था टारगेट, पंचकूला पुलिस ने किया नाकाम

हरियाणा में दूसरी और पंचकूला की अब तक की सबसे बडी रिकवरी, अन्य तस्करों के नाम भी आए सामनें, जल्द होंगे पुलिस की गिरफ्त में

पंचकूला/ 07 अप्रैल:- पंचकूला पुलिस ने हरियाणा सरकार के ‘ड्रग फ्री हरियाणा’ विजन के तहत नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 5 अप्रैल को सेक्टर-20, कुंडी गांव के पास से 23 वर्षीय लवजोत सिंह, निवासी जलालाबाद (फाजिल्का, पंजाब) को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्तमान में चंडीगढ़ में किराए के मकान में रहकर ट्राइसिटी में नशे का जाल फैला रहा था। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 3 किलो 89 ग्राम हेरोइन और 15 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत 6 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी लवजोत सिंह एक बीसीए ग्रेजुएट है और वह यह खेप सीधे पाकिस्तान बॉर्डर से लेकर आया था। उसका इरादा महज एक सप्ताह के भीतर पूरी ट्राइसिटी (पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली) में इस नशीले पदार्थ को खपाने का था। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे 6 अप्रैल को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से पुलिस ने उसका 4 दिन का रिमांड हासिल किया है। पूछताछ में लवजोत ने स्वीकार किया कि उसने चंडीगढ़ को अपना ठिकाना बनाया हुआ था।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रेफिक अमरिंदर सिंह ने आगे बताया कि इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां 3 अप्रैल को हुई एक अन्य गिरफ्तारी से जुड़ी हैं। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 ने पहले गुप्त सूचना के आधार पर रायपुररानी के टाबर गांव से साहिल (डेराबस्सी) को 310 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। साहिल ने खुलासा किया कि वह यह माल अपने बुआ के लड़के सतनाम सिंह से लाता था। पुलिस ने जाल बिछाकर 5 अप्रैल को सतनाम सिंह को दबोचा, जिसने पूछताछ में बताया कि उसका मुख्य सप्लायर लवजोत सिंह है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि हरियाणा में इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन की यह दूसरी बड़ी बरामदगी है और पंचकूला जिला पुलिस के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है।

पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज का कड़ा संदेश: इस बड़ी कामयाबी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस कमिश्नर ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा: पंचकूला पुलिस ‘ड्रग फ्री हरियाणा’ के संकल्प को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 6 करोड़ की हेरोइन की यह बरामदगी केवल एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि सीमा पार से चल रहे एक बड़े सप्लाई चेन पर हमारा कड़ा प्रहार है। हमारे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हम इस नेटवर्क की जड़ तक जाएंगे और इसमें शामिल हर छोटे-बड़े तस्कर को सलाखों के पीछे भेजेंगे। जनता का सहयोग और हमारी टीम की सक्रियता ही नशे के इस जहर को समाज से खत्म करेगी।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मोरनी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, टीबी मुक्त भारत का दिया संदेश

मोरनी, 11 अप्रैल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरनी में शनिवार...

सरई सिंगरौली तहसील सरई अंतर्गत सरई सिंगरौली से बड़ा मामला*

ब्रेकिंग न्यूज़ सिंगरौली इन वीडियो क्लिप्स में दिख रही स्थिति...