पगडंडियों पर उतरा सुशासन, बाइक से दुर्गम गांव एलेंगनार पहुंचे कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ

Date:

कोंटा। सुशासन अब पगडंडियों पर उतर आया है। कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर बाइक से दुर्गम गांव एलेंगनार पहुंचे।गांव पहुंचकर दोनों अधिकारियों ने चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याएं ध्यान से सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपनी बात रखी। कलेक्टर ने मौके पर ही कई समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए और विकास कार्यों की सौगात भी दी।इसके बाद कलेक्टर और सीईओ ने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलों का निरीक्षण किया। बच्चों की पढ़ाई, पोषण आहार और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी सुधार के निर्देश दिए।दुर्गम गांव में अधिकारियों को बाइक से पहुंचता देख ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार कोई कलेक्टर इस तरह गांव आकर उनकी बात सुन रहा है।इम्तियाज़ खान, इंडिया वाणी न्यूज़, कोंटा EXCLUSIVE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

You have already subscribed to this mailing list!
spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related