आपदा प्रबंधन में दक्ष युवा: ‘युवा आपदा मित्र’ प्रशिक्षण का सफल समापन

Date:

समुदाय स्तर पर प्रथम प्रत्युत्तरकर्ता तैयार करने की दिशा में अहम पहल

लगभग 100 एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया सात दिवसीय गहन प्रशिक्षण

पंचकूला, 23 फरवरी — संयुक्त प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षी एवं नागरिक सुरक्षा, पंचकूला में 16 से 22 फरवरी तक केंद्र प्रायोजित ‘युवा आपदा मित्र’ योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समुदाय स्तर पर सक्षम प्रथम प्रत्युत्तरकर्ता के रूप में तैयार करना रहा, ताकि वे बाढ़, आग, भूकंप सहित प्राकृतिक व मानवजनित आपदाओं के दौरान त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य कर सकें।
कार्यक्रम का आयोजन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पंचकूला द्वारा हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से किया गया। मुख्य प्रशिक्षक रविंद्र कुमार (एचपीएस) के मार्गदर्शन में कंपनी कमांडर सुनील कुमार एवं प्रशिक्षक दल ने स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार, घायलों की सुरक्षित निकासी, अस्थायी स्ट्रेचर निर्माण, रस्सी आधारित बचाव तकनीक, सीमित संसाधनों से नाव निर्माण, अग्निशमन, खोज एवं बचाव अभियान तथा राहत एवं पुनर्वास से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) द्वारा विशेष सत्र भी आयोजित किया गया।


समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम पंचकूला चंद्रकांत कटारिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर अंजु राणा, परियोजना अधिकारी (आपदा प्रबंधन), उपायुक्त कार्यालय पंचकूला तथा डॉ. शैलजा छाबड़ा, प्राचार्या, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला विशिष्ट अतिथि रहीं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
करीब 100 एनएसएस स्वयंसेवकों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण पूर्ण करने पर स्वयंसेवकों को राज्य स्तरीय प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा शीघ्र ही उन्हें इमरजेंसी रिस्पॉन्डर किट (ईआरके) दी जाएगी, जिसमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण और सामग्री शामिल होगी।
यह प्रशिक्षण युवाओं में तकनीकी दक्षता, त्वरित निर्णय क्षमता और मानवीय सेवा-भाव को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़त की संभावना, एक्सपर्ट्स ने बताई वजहें

अमेरिका में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद ट्रंप...

छत्रपति संभाजीनगर में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा हमला, 65 वर्षीय मजदूर पर चाकू से वार

छत्रपति संभाजीनगर। दौलताबाद थाना क्षेत्र के जटवाडा गांव में...