मोरनी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, टीबी मुक्त भारत का दिया संदेश

Date:

मोरनी, 11 अप्रैल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरनी में शनिवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दहिया और प्रशांत गोयल की अध्यक्षता में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि अच्छा स्वास्थ्य व्यक्ति को पढ़ाई, काम और खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करता है। लोगों को हरी पत्तेदार सब्जियां, पौष्टिक आहार, प्रोटीन युक्त भोजन जैसे दाल, मीट और अंडा खाने तथा नियमित व्यायाम करने की सलाह दी गई। साथ ही भोजन से पहले और शौच के बाद हाथों को अच्छी तरह धोने की आदत अपनाने पर जोर दिया गया।
एएनएम पूनम सूद ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को एक सप्ताह से अधिक समय तक बलगम वाली खांसी, बुखार, वजन कम होना या खांसी के साथ खून आने जैसे लक्षण हों तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए।
डॉ. सुनील दहिया ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर बलगम और सीबी-नैट के सैंपल ले रही हैं, ताकि देश को टीबी मुक्त बनाया जा सके।
इस मौके पर एएनएम पूनम सूद, लैब तकनीशियन नीलम शर्मा, संदीप कुमार (एसटीएस), वंदना शर्मा, कमलेश राणा, वेद प्रकाश, सागर, नर्सिंग ऑफिसर योगेश कुमार, फार्मासिस्ट लालचंद और नाजिम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related