एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारतीय टीम कब खेलेगी अगला मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Date:

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की ए टीमें एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारत का मैच श्रीलंका और पाकिस्तान का श्रीलंका के खिलाफ खेला जाएगा।
भारतीय ए टीम ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमी फाइनल में धमाकेदार एंट्री मार दी है। भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें भी अब सेमी फाइनल में है। जाहिर सी बात है कि अब इन्हीं चार में से कोई एक टीम खिताब अपने नाम करेगी। भारतीय टीम का सेमीफाइनल कब खेला जाएगा और किसके खिलाफ होगा, ये जान लीजिए। साथ ही टीम कितने बजे से मैच खेलेगी, ये भी आपको पता होना चाहिए।
भारत और श्रीलंका के बीच 26 नवंबर को खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल
तिलक वर्मा की कप्तानी में भारतीय ए टीम ने अब तक एक मैच को छोड़ दें तो बेहतरीन प्रदर्शन किया है। खास तौर पर यूएई के खिलाफ जिस तरह का खेल टीम ने दिखाया है, उससे टीम एक बार फिर से खिताब जीतने की प्रबल दावेदार बन गई है। भारतीय टीम का सेमीफाइनल मैच श्रीलंका की टीम से होगा। एक ही दिन के गैप के बाद टीम फिर से मैदान में उतरेगी। भारत और श्रीलंका के बीच पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर यानी गुरुवार को खेला जाएगा, जो कि दोहा में होगा।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स का पहला सेमीफाइनल शाम साढ़े तीन बजे से होगा शुरू
बात अगर मैच के समय की करें तो ये मुकाबला शाम साढ़े तीन बजे से शुरू हो जाएगा। इससे पहले भारत ने नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ भी मैच इसी वक्त खेला था। लेकिन यूएई के खिलाफ मुकाबला सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू हुआ था। लेकिन अब फिर से सेमीफाइनल मैच का वक्त साढ़े तीन बजे का रखा गया है। इससे आधे घंटे पहले यानी तीन बजे मैच का टॉस होगा। अगर पूरा मुकाबला चला तो करीब 11 बजे तक खत्म भी हो जाएगा।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगा दूसरा सेमीफाइनल मैच
इसके अगले दिन यानी 27 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें आपस में टकराती हुई नजर आएंगी। ये मैच भी दोहा में होगा और शाम को साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। इन सेमीफाइनल मैचों को जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी। फाइनल मैच 29 नवंबर यानी रविवार को खेला जाना है। यानी आने वाले तीन काफी रोचक होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमेरिका में खराब विस्फोटकों को नष्ट करने की तैयारी, 5 मील का इलाका कराया जाएगा खाली

अमेरिका के आयोवा में अमेरिकी सेना एक बड़े नियंत्रित...

तीन महीने से लापता 10 वर्षीय अली खान, पिता की मौत के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटे की तलाश में मां...

नोएडा/गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के नोएडा-गाजियाबाद क्षेत्र से एक 10...