ईठा’ के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने बताया कि कैसे इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर ने लगभग 25 दिन तक रिहर्सल की और वो भी 8 किलो के घुंघरुओं के साथ। इसके चलते श्रद्धा के पैरों में सूजन आ गई थी और मां-पेशियां भी फ गई थीं।
श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग बायोपिक फिल्म ‘ईथा’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का नया गाना ‘जी जी रे जी’ जारी किया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने इस गाने के लिए श्रद्धा कपूर की मेहनत के बारे में खुलकर बात की। लक्ष्मण उतेकर ने फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान ‘जी जी रे जी’ की तैयारी पर चर्चा की और बताया कि श्रद्धा ने इस गाने के लिए कितनी मेहनत की और कितनी तकलीफें सहीं।
श्रद्धा कपूर के पैरों में आ गई थी सूजन
हाल ही में पुणे में फिल्म के गाने ‘जी जी रे जी’ के लॉन्च इवेंट में लक्ष्मण उतेकर ने श्रद्धा कपूर की मेहनत के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इस गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है और मुंबई के मड आइलैंड में इसकी शूटिंग के लिए एक बड़ा सेट तैयार किया गया था। लक्ष्मण उतेकर ने बताया कि श्रद्धा कपूर ने इस गाने के लिए करीब 25 दिन तक प्रैक्टिस की। हर दिन वह करीब 8 किलो के घुंघरू अपने पैर में बांधकर रिहर्सल करती थीं, जिसके चलते उनके पैर में सूजन आ गई थी और फिर मसल टियर भी हो गया।
सेट पर रोने लगीं श्रद्धा कपूर
लक्ष्मण उतेकर बताते हैं कि शूटिंग का पहला दिन अच्छा रहा, लेकिन दूसरे दिन श्रद्धा कपूर के पैर में मसल टियर हो गया। श्रद्धा के पैर की मांस-पेशियां फटने के चलते शूटिंग रोकनी पड़ी। लक्ष्मण कहते हैं कि उन्हें फिल्म की शूटिंग रोकने में इतना दुख नहीं हुआ, जितना श्रद्धा को रोते देखकर हुआ। उन्होंने बताया कि श्रद्धा इसे लेकर काफी एक्साइटेड थीं, लेकिन चोट के चलते शूटिंग रोकनी पड़ी। मगर श्रद्धा ने हार नहीं मानी, एक महीने में ठीक होकर उन्होंने सेट पर वापसी की और इसे पहले से भी बेहतर ढंग से शूट किया गया। लक्ष्मण उतेकर ने श्रद्धा कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ये रोल जितने अच्छे से निभाया है, कोई और अभिनेत्री शायद ही निभा पाती।
‘ईठा’ के बारे में
‘ईठा’ की बात करें तो ये एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जिसकी कहानी महाराष्ट्र की पारंपरिक तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में श्रद्धा कपूर ने ये भूमिका निभाई है। विठाबाई ने सामाजिक बंदिशों और मुश्किलों का सामना करते हुए अपनी पहचान बनाई थी। फिल्म की कहानी मराठी किताब ‘तमाशा: विठाबाईच्या आयुष्याचा’ से भी प्रेरित है। फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर का कहना है कि इस फिल्म के जरिए दर्शकों को तमाशा कलाकारों की जिंदगी का दूसरा पहलू देखने को मिलेगा। श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद सिद्धार्थ जाधव, जीशान अय्यूब, इश्तियाक खान और अनंत जोशी जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। ये फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

