कपड़ा श्रमिकों की सैलरी में 36% की बढ़ोतरी, बांग्लादेश में जबरदस्त हिंसा के बाद बढ़ाया गया वेतन

Date:

चीन के बाद विश्व के दूसरे सबसे बड़े कपड़ा निर्यातक देश बांग्लादेश में अक्टूबर से ही सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कपड़ा श्रमिक प्रदर्शन कर रहे हैं।
बांग्लादेश में सैलरी बढ़ाने को लेकर हुई भारी हिंसा के बाद कपड़ा श्रमिकों का न्यूनतम मासिक वेतन 36 प्रतिशत बढ़ाकर 100 डॉलर से 136 डॉलर कर दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी। बताते चलें कि सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कपड़ा श्रमिकों के कई हफ्ते तक चले व्यापक विरोध प्रदर्शनों की वजह से कारखानों में कामकाज और उत्पादन बुरी तरह से प्रभावित हुआ था।

चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कपड़ा निर्यातक देश है बांग्लादेश
चीन के बाद विश्व के दूसरे सबसे बड़े कपड़ा निर्यातक देश बांग्लादेश में अक्टूबर से ही सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कपड़ा श्रमिक प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कई जगह हिंसक प्रदर्शन भी हुए। ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, इस मामले में बुधवार तड़के ढाका के सेगुनबागिचा स्थित न्यूनतम वेतन बोर्ड के कार्यालय में करीब 12 घंटे तक चली बैठक के बाद फैसला लिया गया। बैठक मंगलवार दोपहर 2 बजे शुरू हुई थी और देर रात करीब 2 बजे खत्म हुई।

6 सदस्यों के बोर्ड ने मतदान के जरिए किया नए न्यूनतम वेतन का फैसला
कारखाना मालिकों और श्रमिकों के प्रतिनिधियों के बीच सहमति नहीं बन पाने के बाद 6 सदस्यों के बोर्ड ने मतदान के जरिए नए न्यूनतम वेतन का फैसला किया। न्यूनतम वेतन बोर्ड ने बांग्लादेश के रेडीमेड कपड़ा उद्योग के श्रमिकों का न्यूनतम मासिक वेतन 12,500 टका (100 डॉलर) से बढ़ाकर 17,000 टका (136 डॉलर) तय किया है।

नई सैलरी 1 दिसंबर से लागू होने की उम्मीद
कपड़ा श्रमिकों की सैलरी में की गई ये बढ़ोतरी कारखाना मालिकों और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद की गई है। खबर के मुताबिक, नई सैलरी 1 दिसंबर से लागू होने की उम्मीद है। इसके तहत श्रमिकों को जनवरी में बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। बताते चलें कि बांग्लादेश के प्रमुख कपड़ा उत्पादन क्षेत्रों में अक्टूबर के अंत में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे।

श्रमिकों ने की थी 30,000 टका न्यूनतम सैलरी की मांग
बांग्लादेश के कपड़ा श्रमिकों की मांग थी कि खाद्य वस्तुओं की कीमतें, रहने का खर्च, आने-जाने का खर्च और स्वास्थ्य सेवाओं की लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए उनका न्यूनतम मासिक वेतन 12,500 टका (100 डॉलर) से बढ़ाकर 30,000 टका (240 डॉलर) किया जाए।

न्यूनतम मासिक वेतन में 4500 टका की बढ़ोतरी
बोर्ड में श्रमिकों के प्रतिनिधि बाबुल अख्तर ने कहा कि 4 सदस्यों ने 17,000 टका के पक्ष में मतदान किया, जबकि 2 सदस्यों ने श्रमिकों के अंतिम प्रस्ताव 18,000 टका का समर्थन किया। इसके बाद बोर्ड ने चौथी श्रेणी के कपड़ा श्रमिकों का न्यूनतम मासिक वेतन 17,000 टका तय किया। ये मौजूदा वेतन से 4500 टका ज्यादा है।

बाकी श्रेणी के श्रमिकों को कितनी मिलेगी सैलरी
नए वेतन ढांचे के तहत तीसरी श्रेणी के श्रमिकों को न्यूनतम 19,200 टका, दूसरी श्रेणी के श्रमिकों को 20,000 टका और पहली श्रेणी के श्रमिकों को 21,500 टका मासिक वेतन मिलेगा। श्रमिकों का मौजूदा न्यूनतम वेतन 12,500 टका नवंबर 2023 में घोषित किया गया था और उसी साल दिसंबर से लागू हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारतीय टीम कब खेलेगी अगला मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की ए टीमें एशिया...