रायपुर से सनसनी: तीन मासूम बच्चों को छोड़ 25 वर्षीय रोहिणी रात्रे रहस्यमय ढंग से लापता

Date:

रायपुर (छत्तीसगढ़)। राजधानी से लगे इलाके चोरभट्ठी में उस समय हड़कंप मच गया जब 25 वर्षीय रोहिणी रात्रे 9 फरवरी की सुबह अचानक घर से लापता हो गईं। सुबह करीब 10:30 बजे वह घर से निकलीं, लेकिन इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवार की मानें तो रोहिणी बिना किसी को बताए घर से निकलीं और फिर वापस नहीं लौटीं।

8 साल की शादी, तीन छोटे-छोटे बच्चे… फिर अचानक गायब

परिजनों के अनुसार रोहिणी की शादी को 8 वर्ष हो चुके हैं। उनके पति रोहित रात्रे के साथ उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार का कहना है कि रोहिणी का घर-परिवार सामान्य चल रहा था और किसी प्रकार के विवाद की जानकारी नहीं है। ऐसे में अचानक उनका इस तरह लापता हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

आधार कार्ड में दर्ज पता

परिवार ने उनकी पहचान और विवरण साझा करते हुए बताया कि रोहिणी रात्रे का पता है –
जैतखाम चौक, चोरभट्ठी, रायपुर, छत्तीसगढ़ – 493225।
आधार कार्ड के अनुसार उनका जन्म 01/01/2001 को हुआ है।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

रोहिणी के अचानक गायब होने से घर में मातम जैसा माहौल है। तीनों बच्चे अपनी मां को पुकार रहे हैं। पति रोहित रात्रे का कहना है कि उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

पुलिस में दी गई सूचना

परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की सूचना दे दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हर संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

अपील

यदि किसी व्यक्ति को रोहिणी रात्रे के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें 8824051402 संपर्क करें या परिवार को सूचित करें। एक मां के बिना तीन मासूम बच्चों की जिंदगी अधूरी हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोहिणी सेक्टर-27 हादसा: वाहन संख्या DL1L AG 8652 से कुचला गया मोनू, नागेंद्र के वाहन चलाने का आरोप

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-27 में गणतंत्र...