बेटी के जन्म के बाद जेल में मुस्कान के मजे! अलग बैरक में शिफ्ट होने के बाद मिल रहीं इतनी सुविधाएं

Date:

Blue Drum Murder Case: मेरठ के नीले ड्रम वाले हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी को मां बनने के बाद जेल में कई तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। फिलहाल उससे जेल में कोई काम नहीं करवाया जा रहा है। देखें मुस्कान को जेल में क्या सुविधाएं मिल रही हैं।

मेरठ: यूपी के मेरठ में हुआ नीले ड्रम वाला सौरभ राजपूत मर्डर केस याद है ना… हां तो इस मामले में आरोपी और सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी से जुड़ी बड़ी खबर आई है। मुस्कान ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है और जब से वह वापस जेल लौटी हैं तो उनकी जिंदगी थोड़ी बदल गई है। अब उन्हें जेल में पौष्टिक खाने से लेकर नए अलग बैरक में रहने तक की सुविधा मिल रही है। जेल प्रशासन के मुताबिक, मुस्कान और उसकी नवजात बेटी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बच्ची का वैक्सीनेशन जेल परिसर में ही करवाया जाएगा।

नए बैरक में शिफ्ट की गई मुस्कान
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के मुताबिक, मुस्कान जब से बच्चे की डिलीवरी के बाद अस्पताल से वापस जेल आई है तब से उसे बैरक नंबर 12ए में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, मुस्कान की नवजात बेटी के डीएनए टेस्ट के सवाल पर अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी भी पक्ष ने बच्ची के डीएनए टेस्ट की मांग नहीं की है। इसी वजह से ये प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

जेल में ऐसे हो रही मुस्कान की देखभाल
जेल सूत्रों के अनुसार, मुस्कान अब उस बैरक नंबर 12ए में है, जहां पहले से कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ रहती हैं। मुस्कान और उसकी बच्ची के अलावा 21 अन्य महिला कैदी और उनके बच्चे इसमें रहते हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल के डॉक्टर नियमित रूप से मुस्कान और उसकी नवजात बच्ची का हेल्थ चेकअप करेंगे।

मुस्कान और उसकी बच्ची को मिल रहीं ये सुविधाएं
सूत्रों के मुताबिक, मुस्कान रस्तोगी को जेल में पौष्टिक खाना दिया जा रहा है। अभी के लिए उससे कोई काम नहीं करवाया जा रहा है। डिलीवरी का एक महीना जब पूरा हो जाएगा तब उससे हल्का काम कराना शुरू किया जाएगा। मेरठ की जेल में बच्चों के लिए क्रेच की सुविधा भी है। और बच्ची का आंगनबाड़ी में रजिस्ट्रेशन भी करवाया जाएगा। मां और बच्ची को जरूरत की हर चीज जेल नियमावली के मुताबिक उपलब्ध करवाई जाएंगी।

नीले ड्रम वाले मर्डर केस की कहानी
जान लें कि इसी साल 3 मार्च को मुस्कान और उसकी प्रेमी साहिल ने सौरभ राजपूत की कथित रूप से हत्या कर दी थी। सौरभ राजपूत का शव टुकड़े करके नीले ड्रम में भरा गया था और उसमें ऊपर से सीमेंट जमा दिया गया था। एफआईआर के मुताबिक, सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल प्रदेश चले गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा राकेश मास्टर; चार बच्चों की मां थाने के चक्कर काटने को मजबूर

सुमेरपुर/मिरा। सुमेरपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर...