बबीना में दो दिवसीय सनातनी कार्यक्रम का भव्य समापन, अखंड रामायण पाठ के बाद हवन व भजन संध्या ने बांधा समां

Date:

बबीना (झांसी)।
श्री राम जानकी मंदिर, बबीना में आयोजित दो दिवसीय सनातनी कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रातः काल अखंड रामायण पाठ विधि-विधान के साथ पूर्ण हुआ। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

हवन के पश्चात झांसी से पधारे विशेष संगीतकारों द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। रामभक्ति से ओत-प्रोत भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन संध्या देर रात तक चली, जिसमें श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए।

कार्यक्रम का आयोजन पवन साहू, मोंटी साहू एवं मयंक साहू के संयोजन में किया गया, वहीं साहू समाज कमेटी बबीना के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया।

कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रातः जैसे ही गर्भगृह के द्वार खुले, श्री राम जानकी मंदिर में भगवान श्रीराम का दिव्य दरबार दर्शनार्थियों के सामने प्रकट हुआ। यह अलौकिक दृश्य श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय रहा। मंदिर की सजीव छटा देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो कनक भवन में रघुराई विराजमान हों। पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।

पूरे आयोजन का संचालन साहू समाज कमेटी बबीना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में साहू समाज अध्यक्ष हनी साहू, कोषाध्यक्ष अनिल साहू ठेकेदार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रकाश साहू, मंडल अध्यक्ष शिखा साहू, महासचिव भारत साहू सहित अनेक पदाधिकारी व समाजसेवी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त सुनील साहू, ऋषि साहू, भास्कर साहू, राजीव साहू, सुनील साहू पप्पू, रमेश साहू, हरेराम साहू, हैप्पी साहू, मनोज साहू, रामगोपाल साहू, संजू साहू, रमेश साहू ठेकेदार, बृजेंद्र साहू, विनोद साहू, डॉक्टर विजय साहू, डॉक्टर अजय साहू, पंडित राजेंद्र शास्त्री, पंडित अखिलेश महाराज, अनुपम जैन, मुकेश जैन, प्रियंका साहू, मनीष साहू, रघुवीर राय, अभय जैन, लखन लाल साहू (पूर्व अध्यक्ष), रामजीलाल गुप्ता, गोपाल कृष्ण पाठक, नरेंद्र दुबे, ओंकार साहू, रामलाल साहू, प्रमोद साहू, श्याम साहू, संजय मजूमदार, रामगोपाल लाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

नगर निगम की डिप्टी मेयर प्रियंका साहू तथा रघुवीर साहू की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। सभी अतिथियों व श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने वाला बताया।

बबीना से मोहित साहू की रिपोर्ट


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अखिल भारतीय शास्त्र स्पर्धा में गुरुकुल रुड़की की बेटियों का जलवा, 7 ने जीते प्रथम स्थान

रोहतक/रुड़की । केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा तमिलनाडु...