आज बबीना में मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद अभिषेक बिन्द के निर्देश पर छावनी परिषद कर्मचारियों ने जेसीबी व ट्रैक्टरों के साथ स्टेशन रोड व मेन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

Date:

आज बबीना में मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद अभिषेक बिन्द के निर्देश पर छावनी परिषद कर्मचारियों ने जेसीबी व ट्रैक्टरों के साथ स्टेशन रोड व मेन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
आज छावनी परिषद बबीना के कर्मचारी जेसीबी, ट्रैक्टर व सफाई कर्मियों के साथ बाजार में निकले उन्होंने स्टेशन रोड व मेन रोड पर सड़क किनारे लगे ठेलों व पटरी दुकानदारों को हटाया व दुकान के बाहर लगे टीन शेडों को हटाया स्वच्छता निरीक्षक रविकान्त शर्मा ने बताया कि छावनी परिषद कर्मचारियों द्वारा पिछले कई दिनों से सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को अपने ठेले व दुकानों को हटाने के लिये कहा जा रहा था उनका कहना है कि छावनी परिषद द्वारा स्टेशन रोड पर चाट आदि के ठेले लगाने व फल व सब्जी वालों को बुध बाजार में स्थान दिया जा रहा है जहाँ पर सभी लोग अपने ठेले व दुकानें लगा सकते है। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक भानु प्रताप सिंह, स्वच्छता निरीक्षक पंकज कुमार दीक्षित, संदीप दीक्षित, आनन्द मोहन शांडिल्य, संतोष साहू, नवीन, चेतन, हेमन्त सिंह यादव, शिवम मिश्रा, मनोज पाठक, मनोज तोमर, अविनाश सिंह व पीआरडी मंगल सिंह यादव, हरवान सिंह, शिवचरन, महेश कुमार, विकास सहित कई सफाई कर्मी मौजूद रहे। बबीना से मोहित साहू के साथ फैजान कुरैशी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

इ खबर रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़, 05 फरवरी।...