सरई नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार में खुलेआम नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन के आदेशों की हो रही अवहेलना

Date:

ब्रेकिंग न्यूज़ | सिंगरौली (सरई)

सिंगरौली से रमेश चंद्र जायसवाल की रिपोर्ट

सिंगरौली जिले के सरई नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार में इन दिनों व्यापारियों द्वारा प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों का आरोप है कि बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़क और नालियों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आम लोगों का आवागमन बुरी तरह बाधित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, सरई नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीएमओ), सरई थाना प्रभारी जितेन सिंह भदौरिया और एसडीओपी देवसर द्वारा इससे पहले भी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए थे कि वे अपनी दुकानों का सामान नाली के भीतर या निर्धारित सीमा के अंदर रखें और सड़क पर अवैध कब्जा न करें।

इसके बावजूद, कुछ समय बीतते ही व्यापारियों ने फिर से वही स्थिति बना ली है। कई दुकानदारों ने दुकान का सामान सड़क तक फैला दिया है, ठेले-खोमचे वालों ने मुख्य मार्ग को घेर लिया है और नालियों के ऊपर भी अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि पैदल चलने वालों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अव्यवस्था के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है, खासकर सुबह और शाम के समय। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी निकलने में कठिनाई होती है।

प्रशासन द्वारा पूर्व में नोटिस देकर चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन उसके बाद भी व्यापारियों ने नियमों का पालन नहीं किया। अब क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सरई बाजार में फिर से सख्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आवागमन सुचारू रूप से चल सके और बाजार व्यवस्था दुरुस्त हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीतापुर में अग्निकांड पीड़ितों के हक पर डाका, आवास योजना में भारी अनियमितता का आरोप

सीतापुर। जनपद के विकास खण्ड बेहटा अंतर्गत ग्राम काशीडीह...