मोटरसाइकिल से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल

Date:

इ खबर जिला रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
बस्सी, चित्तौड़गढ़।

बस्सी थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक युवक मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बाइक पर सवार होकर गोपालपुरा के पास से गुजर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने के कारण वह सड़क पर गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बस्सी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल बस्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिओम लड्ढा ने प्राथमिक उपचार दिया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया।

108 एंबुलेंस चालक रतन सिंह ने घायल युवक को समय पर जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल युवक की पहचान शिवा पुत्र गणेश भील, निवासी बस्सी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पाली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट, आरोपी फरार

हरदोई जनपद के थाना पाली क्षेत्र के ग्राम किलकीली...