हरदोई जनपद के थाना पाली क्षेत्र के ग्राम किलकीली में एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां न्याथिना प्रमिला पत्नी प्रमोद ने थाना पाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 9 फरवरी 2026 को दोपहर के समय पीड़िता सोनाली रैदास उम्र लगभग 15 वर्ष घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान गांव का ही निवासी श्रीकांत रैदास वहां पहुंचा और कथित रूप से किशोरी को गलत नियत से देखने लगा तथा इशारे करने लगा। आरोप है कि जब परिवार के सदस्य शिवनाथ ने इसका विरोध किया तो आरोपी वहां से भाग गया।
पीड़िता की मां का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने सोनाली के साथ मारपीट की, गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने थाना पाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता की मां ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। पुलिस द्वारा शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।
ई खबर मीडिया से आनंद कुमार की रिपोर्ट

