इ खबर जिला रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
चित्तौड़गढ़ रावतभाटा: हज यात्रियों की सुविधा के लिए ‘हज खिदमत कमेटी’ का गठन, अब्दुल शकील बने सदर
रावतभाटा। जिला हज खिदमत कमेटी चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में स्थानीय हज यात्रियों की सहायता और मार्गदर्शन के लिए हज खिदमत कमेटी रावतभाटा का विधिवत गठन किया गया है। यह घोषणा जिला सदर जनाब उबैद खान ठेकेदार द्वारा निम्बाहेड़ा कमेटी के सदर मतलूब अजमेरी और सचिव अख्तर पटेल की अनुशंसा पर की गई।
कार्यकारिणी की घोषणा
नई कमेटी में अब्दुल शकील खान को सदर (अध्यक्ष) और मो. हनीफ मंसूरी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य पदाधिकारियों में शामिल हैं:
नायब सदर: चांद मुबारक शेख
जॉइंट सेक्रेटरी: जाकिर भाई (ए.सी.) और सलाम गुड्डू
कार्यकारी सदस्य: रफीक चचोर, रईस राठोड़, मंजूर अंसारी, कैफ अंसारी, मो. हुसैन और रेहान राठोड़।
हाजियों की मुश्किलों का होगा समाधान
कमेटी के नवनियुक्त सदर अब्दुल शकील खान और सचिव मो. हनीफ मंसूरी ने बताया कि कमेटी का मुख्य उद्देश्य हज सफर पर जाने वाले जायरीन की खिदमत करना है। कमेटी हाजियों के ऑनलाइन फॉर्म भरने, बैंक किस्त जमा कराने, टीकाकरण (Vaccination), और ट्रेनिंग प्रोग्राम में पूर्ण सहयोग करेगी। साथ ही, हज हाउस जयपुर के निरंतर संपर्क में रहकर हाजियों की हर छोटी-बड़ी समस्या का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
अंजुमन और समाज ने जताया हर्ष
इस नियुक्ति पर रावतभाटा अंजुमन सदर हाजी मजहर हुसैन भाटी, सेकेट्री मोहम्मद हुसैन दादा और कैशियर इम्तियाज हुसैन शबीर शोले वरिष्ठ नायब सद्र अज्जू खान मोहम्मद हैदर शबीर भाई डेनी शराफत साबरी मोहम्मद फैयाज जाहिद अली मेहबूब राठौड़ शाहिद मिस्त्री अय्यूब अब्बासी सलाम फौजी ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिला नेतृत्व का आभार जताया है। रावतभाटा मुस्लिम समाज ने इस पहल का स्वागत किया है, जिससे अब स्थानीय स्तर पर ही हज यात्रियों को सभी तकनीकी जानकारियां और सुविधाएं मिल सकेंगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया है कि वे नि:स्वार्थ भाव से हाजियों की सेवा करेंगे ताकि उनके मुकद्दस सफर में कोई बाधा न आए।
हज खिदमत कमेटी रावतभाटा का किया गठन
Date:

