सरई थाना परिसर मे आगामी होली त्यौहार कों देखते हुए शांति समिति की बैठक हुई संपन्न*कल दिनांक 28 फरवरी 2026

Date:

सिंगरौली |जिले के सरई थाना परिसर में आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की आयोजन मे नायब तहसीलदार बृत्त निवास अमित मिश्राऔर थाना जितेंद्र सिंह भदौरिया मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने लोगों से आगामी होली पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ने बताया कि होली पर असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

होली पर्व को लेकर नगर सहित प्रखंड क्षेत्र के कई स्थानों पर पुलिस बल के साथ तैनात किए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा कों देखते हुए प्रशासन ने चेतावनी दी कि होली में अश्लील या गीत बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मौजूद लोगों ने भी अपनी-अपनी बातें प्रशासन के समक्ष रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुना गया। बैठक के समापन के बाद, स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

इस अवसर पर सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया नायब तहसीलदार अमित मिश्रा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता जी,पार्षद पति रिहाना शहजाद खान, डॉ. गंगा जायसवाल, अरुण जायसवाल, गोमती जायसवाल, हनुमान गुप्ता, पत्रकार बृजेश तिवारी,पत्रकार राजेश जायसवाल ,कमलेश्वर जायसवाल, विकाश श्रीवास, बिहारी लाल गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related