इंडिया ए के स्क्वॉड में BCCI ने किया बड़ा बदलाव, 21 साल के शिखर को मिली जगह

Date:

इंडिया ए की टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन चार-दिवसीय मैच खेलेगी। यह मुकाबले सीनियर भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाले व्हाइट-बॉल मैचों के साथ-साथ खेले जाएंगे। BCCI ने आखिरी दो मैचों के लिए इंडिया ए स्क्वॉड में बदलाव किया है।
झारखंड के 21 साल के युवा क्रिकेटर शिखर मोहन का चयन 2026 के न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए की टीम में हो गया है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुत रन बनाए हैं, जिसके दम पर उन्हें यह बड़ी सफलता मिली है। उनके इस चयन से झारखंड क्रिकेट संघ और पूरे राज्य के खेल प्रेमियों में काफी खुशी का माहौल है। मोहन आखिरी के दो मैचों के लिए इंडिया ए टीम के साथ जुड़ेंगे। यह दौरा उसी समय चलेगा जब सीनियर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल की सीरीज खेल रही होगी।

डोमेस्टिक क्रिकेट में शिखर मोहन का प्रदर्शन रहा है शानदार
शिखर मोहन का प्रदर्शन रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार रहा था। पिछले सीजन में उन्होंने 12 पारियों में एक दोहरे शतक के साथ कुल 613 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने इस सीजन की शुरुआत भी बहुत शानदार तरीके से की है। मोहन ने जारी रणजी सीजन के शुरुआती दो मैचों में 99 की औसत से 297 रन बनाए हैं। इस सीजन में उन्होंने केरल के खिलाफ शानदार 143 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 27 और 127 रनों की पारी खेली थी।

दलीप ट्रॉफी में भी मोहन ने खेली थी अच्छी पारियां
रणजी ट्रॉफी के अलावा मोहन ने सितंबर में दलीप ट्रॉफी के फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने ईस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए साउथ जोन के खिलाफ मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा, अक्टूबर में ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से खेलते हुए जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने 60 रन बनाए थे। अब देखना ये होगा कि शिखर मोहन को न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए के लिए खेलने का मौका मिलता है या नहीं। बता दें कि ऋषभ पंत चोट की वजह से पहले दो मैच से बाहर हो गए हैं।
24 अक्टूबर से खेला जाएगा पहला मैच
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला चार-दिवसीय मैच 24 अक्टूबर से लिंकन में शुरू होगा। इसके बाद दूसरा मैच क्राइस्टचर्च और फिर तीसरा मैच लिंकन में खेले जाएंगे। वहीं, इसके बाद न्यूजीलैंड और भारत के बीच मुख्य टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी। न्यूजीलैंड ए सीरीज के साथ सीरीज खेलकर भारतीय टीम टेस्ट सीरीज की अच्छी तैयारी करना चाहेगी।

इंडिया ए का स्क्वॉड: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आर स्मरण, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार, शिखर मोहन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महाकाल मंदिर की सुरक्षा परखने के लिए चला ऑपरेशन, NSG कमांडो का चला अभ्यास, रात 2 बजे हुई मॉक ड्रिल

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमयानी...

फिर चालबाजी कर रहा चीन, अरुणाचल सीमा पर बढ़ा तनाव, कई जगहों पर आमने-सामने के हालात

ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने एक कार्यक्रम...