शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 151 मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब 35 लाख रुपये

Date:

शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सर्विलांस सेल और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 151 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने इन सभी मोबाइल फोनों को खोजकर उनके वास्तविक मालिकों की पहचान की और उन्हें बुलाकर विधिवत मोबाइल फोन सुपुर्द कर दिए। लंबे समय से अपने मोबाइल फोन खो जाने से परेशान लोगों को जब उनके फोन वापस मिले, तो उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने शाहजहांपुर पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद भी व्यक्त किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की घटनाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस सेल लगातार तकनीकी माध्यमों से उनकी तलाश कर रही थी। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया गया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने जनपद के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है तो वह तुरंत नजदीकी थाना या सर्विलांस पुलिस को सूचना दें। इसके साथ ही नागरिक भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिससे मोबाइल को ब्लॉक या अनब्लॉक कराने में सहायता मिलती है।

पुलिस का कहना है कि समय पर शिकायत दर्ज कराने से मोबाइल फोन को ट्रेस करना आसान हो जाता है और उसे वापस दिलाने की संभावना भी बढ़ जाती है।

रिपोर्टर: फरीद अहमद
मोबाइल नंबर: 9453308281

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नेपाल में बड़ी जीत की तरफ बालेन शाह की पार्टी RSP, बाकी पार्टियां काफी पीछे छूटीं

बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के संसदीय...