रोहित शर्मा और विराट कोहली शून्य पर आउट, वनडे इंटरनेशनल के इतिहास में पहली बार दिखा भारत का ऐसा स्कोर

Date:

रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर भी न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में शून्य पर आउट हो गए। पहले ओवर में भारत का खाता नहीं खुला और तीन विकेट गिर चुके थे।
रोहित शर्मा और विराट कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। बड़ी पारी तो क्या वे तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। रोहित और कोहली ही नहीं, पहली बार भारत के लिए वनडे में कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर भी शून्य पर आउट हो गए। पहले ही ओवर में तीन विकेट और टीम इंडिया का स्कोर 0 रन। भारत का ऐसा स्कोर वनडे इंटरनेशनल में पहली बार देखा गया। हालांकि अगर आंकड़ों की बात करें तो वनडे इंटरनेशनल में ऐसा केवल दूसरी दफा हुआ है, जब रोहित और कोहली साथ साथ डक पर आउट हुए हों।
न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग कर बनाए थे 333 रन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज चल रही है। आज सीरीज का चौथा मैच है। भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग के लिए बुला लिया। न्यूजीलैंड ने विल यंग के जबरदस्त शतक की बदौलत 333 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। भारत को जीत के लिए 334 रनों की जरूरत थी। ऐसे में उम्मीद थी कि रोहित और और विराट कोहली में से किसी एक की तो सेंचुरी आएगी, लेकिन जब बैटिंग शुरू हुई तो कुछ और ही कहानी सामने आई।

मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में रोहित, कोहली और श्रेयस को भेजा पवेलियन
न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर मैट हेनरी लेकर आए। पहली बॉल का सामना करने रोहित शर्मा सामने थे, लेकिन रोहित को बॉल समझ ही नहीं आई और वे पहली बॉल पर शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे। वे भी केवल चार ही बॉल का सामना कर सके और उसी ओवर की पांचवीं बॉल पर आउट हो गए। उनका भी खाता नहीं खुला। इसके बाद ओवर की आखिरी बॉल के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। वे पहली ही बॉल पर आउट हो गए। इस तरह से पहले ओवर में मैट हेनरी ने कोई रन नहीं दिया और तीन विकेट चटका दिए।

साल 2010 के बाद पहली बार रोहित और कोहली एक मैच में शून्य पर हुए आउट
ऐसा केवल दूसरी बार हुआ है, जब रोहित और कोहली एक ही मैच में डक पर आउट हुए हों। अब से 16 साल पहले साल 2010 में भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मुकाबला खेला जा रहा था। तब दूसरी पारी में भारत की बैटिंग आई थी। विराट कोहली ने तीन बॉल पर शून्य और रोहित शर्मा ने दो बॉल पर शून्य रन बनाए थे। हालांकि तब रोहित ओपनिंग के लिए नहीं आए थे। वीरेंद्र सहवाग और दिनेश कार्तिक ने पारी का आगाज किया था। कोहली तीसरे और रोहित नंबर चार पर उतरे थे। उस मैच में वीरेंद्र सहवाग ने 100 बॉल पर नाबाद 99 रनों की पारी खेली थी। तब टीम इंडिया मैच को जीतने में कामयाब हो गई थी।

भारतीय टीम ने वनडे इंटरनेशनल में पहली बार देखा ऐसा स्कोर
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऐसा केवल पांचवीं बार हुआ है, जब किसी टीम के तीन विकेट गिर गए हों। पहली बार साल 1983 में ऐसा हुआ था, तब न्यूजीलैंड के सामने पाकिस्तानी टीम थी। दूसरी बार साल 1997 में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के तीन विकेट शून्य पर गिरा दिए थे। साल 2003 में श्रीलंका ने बांग्लादेश के साथ यही किया था। इसके बाद साल 2026 में यानी अभी कुछ ही महीने पहले बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट बिना किसी रन के गिरा दिए थे। अब भारत के साथ ऐसा ही हुआ है। खास बात ये है कि वनडे इंटरनेशनल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारतीय टीम के तीन विकेट गिर हों और टीम का खाता भी नहीं खुला हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related