कालका में पुलिस की मानवीय पहल, झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री

Date:

पंचकूला, 09 मार्च।
पंचकूला पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए भी लगातार मानवीय पहल कर रही है। इसी क्रम में कालका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनसा राम ने अपनी पुलिस टीम के साथ कालका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे जरूरतमंद और असहाय लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की।


पुलिस टीम ने उन परिवारों तक पहुंचकर सहायता प्रदान की जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। पुलिस द्वारा दी गई इस मदद से जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ देखने को मिली।
इस अवसर पर डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि पंचकूला पुलिस की थाना, चौकी तथा ट्रैफिक यूनिट्स अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी निरंतर आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून लागू करना ही नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्ग की मदद करना भी है।
उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए अपने आसपास मौजूद जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आएं और समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत करें।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related