एटा में अनोखा बकरा बना चर्चा का विषय: शरीर पर उभरा ‘अल्लाह’ जैसा निशान, 5 लाख से अधिक की बोली पर बेचने को तैयार मालिक

Date:

एटा (उत्तर प्रदेश)। एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र के ककरावली गांव में इन दिनों एक अनोखा बकरा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव निवासी भूपेंद्र मिस्त्री के घर जन्मे इस बकरे के शरीर पर जन्म से ही ‘अल्लाह’ जैसा शब्द उभरा हुआ दिखाई देता है। इस अनोखी बनावट को देखने के लिए दूर-दूर से लोग गांव पहुंच रहे हैं और कई लोग इसकी ऊंची कीमत लगाने को भी तैयार हैं।

जानकारी के अनुसार ककरावली गांव निवासी भूपेंद्र मिस्त्री के घर करीब दो वर्ष पहले उनकी ही बकरी ने इस बकरे को जन्म दिया था। जन्म के समय से ही इसके शरीर पर ऐसा निशान दिखाई देता है, जिसे स्थानीय लोग ‘अल्लाह’ का नाम मान रहे हैं। धीरे-धीरे जब इस बकरे की चर्चा आसपास के गांवों और इलाकों में फैलने लगी तो लोग इसे देखने के लिए आने लगे।

ग्रामीणों का कहना है कि बकरे के शरीर पर बना यह निशान कुदरत का अनोखा करिश्मा प्रतीत होता है। कई लोग इसे देखने के बाद हैरानी जताते हैं और इसे खास मानते हैं। यही कारण है कि यह बकरा अब पूरे इलाके में आकर्षण का केंद्र बन गया है।

भूपेंद्र मिस्त्री के अनुसार कई लोग इस बकरे के लिए पांच लाख रुपये तक की बोली लगा चुके हैं। हालांकि उनका कहना है कि वह इस अनोखे बकरे को पांच लाख रुपये से अधिक कीमत मिलने पर ही बेचने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि यह बकरा उनके घर की ही बकरी से पैदा हुआ है और इसकी खासियत के कारण लोग इसमें काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

भूपेंद्र मिस्त्री ने बताया कि जो भी व्यक्ति इस बकरे को खरीदना चाहता है, वह उनसे सीधे संपर्क कर सकता है। इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 9058718874 और 7302547950 पर संपर्क कर सकते हैं।

फिलहाल यह अनोखा बकरा न सिर्फ ककरावली गांव बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। रोजाना लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं और इसकी खास बनावट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा राकेश मास्टर; चार बच्चों की मां थाने के चक्कर काटने को मजबूर

सुमेरपुर/मिरा। सुमेरपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर...