सिंगरौली में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Date:

Singrauli। जिले के सरई थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव सरई रेलवे स्टेशन रोड स्थित पिपराहिया तालाब के पास बने मंदिर परिसर में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार 14 मार्च 2026 की सुबह करीब 9:40 बजे स्थानीय वार्ड पार्षद के पति शहजाद खान ने मंदिर के पास एक युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सरई थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मौके पर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के पीएम हाउस भेज दिया। फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है, जिसके कारण पुलिस पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

स्थानीय निवासी शहजाद खान ने बताया कि मंदिर के पास अचानक शव मिलने की सूचना से इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

वहीं सरई थाना पुलिस का कहना है कि अज्ञात युवक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही लोगों और पत्रकारों से भी अपील की गई है कि यदि किसी को इस युवक के बारे में जानकारी हो तो पुलिस को सूचित करें, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट: संवाददाता रमेश चंद्र जायसवाल, सिंगरौली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बबीना में अलविदा जुम्मा पर मस्जिदों में खास उत्साह, ईद की तैयारियां तेजबबीना,

13 मार्च 2026: बिजासन मोहल्ला स्थित हजरत बिलाल मस्जिद...

सरकारी लकड़ी डिपो में अग्निकांड

आक लग गया लाखों का मूल्यवान लकलीसुंदर गार्ड जिला...