धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम 11 मार्च 2026 से शुरू होकर 15 मार्च 2026 को विशाल भंडारे के साथ समाप्त हुआ। कार्यक्रम का विवरण11 मार्च को गणेश पूजन और कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ। 12 मार्च को पीठ निर्माण, अन्नाधिवास, जलाधिवास व पुष्पाधिवास किए गए। 13 मार्च को दूताधिवास, फलाधिवास, प्रतिमा स्नान और सैयधिवास हुआ। 14 मार्च को मुख्य प्राण प्रतिष्ठा, हवन संपन्न हुए। समापन और भंडारा 15 मार्च को विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें खिचड़ी प्रसाद वितरित हुई। मां कर्मावाई जयंती पर विशेष प्रसाद वितरण भी हुआ। यह बुंदेलखंड का पहला ऐसा मंदिर है जहां विष्णु के सभी 10 अवतारों की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। मंदिर का महत्व मंदिर की स्थापना 1967 में हुई थी। बबीना साहू समाज अध्यक्ष हनी साहू के कार्यकाल में दो वर्षों के सौंदर्यीकरण के बाद यह लोकार्पण हुआ। भक्तों से शोभा यात्रा और भंडारे में शामिल होने की अपील की गई। और अंत में बबीना साहू समाज के अध्यक्ष हनी साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया। बबीना से मोहित साहू की रिपोर्ट
बबीना (झांसी, उत्तर प्रदेश) के श्री राम जानकी मंदिर में विष्णु दशावतार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पंच दिवसीय
Date:

