बबीना 16 मार्च 2026रमज़ान के पवित्र महीने में 27वीं रात को बबीना के विभिन्न मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ उत्साहपूर्वक अदा की गई।

Date:

बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग हरसोलश के साथ शिरकत करने पहुंचे।बिलाल मस्जिद में रौनक भरी मजलिस
बिजासन मोहल्ले स्थित बिलाल मस्जिद में मौलाना रियाजुल इस्लाम की इमामत में तरावीह की नमाज़ सफलतापूर्वक अदा कराई गई। कुरान पाक की पूरी तिलावत के साथ रौनक भरी मजलिस का आयोजन हुआ। मुल्क में अमन, चैन, समृद्धि और तरक्की के लिए विशेष दुआएं की गईं। मस्जिद परिसर को विशेष सजावट और रोशनी से सजाया गया था। मौलाना रियाजुल इस्लाम ने नमाज़ के बाद कुरान की शिक्षाओं पर आधारित संदेश दिया, जिसमें एकता और देशभक्ति पर जोर दिया।जामा मस्जिद में कुरान की तकमील
इसी कड़ी में बबीना जामा मस्जिद में मौलाना फ़रहान की इमामत में तरावीह की नमाज़ पूरी कराई गई। कुरान पाक की तकमील पर रौनक अफ़रोज़ मजलिस हुई, जिसमें उम्मत-ए-मुस्लिमा और देश की भलाई के लिए दुआ की गई। मौलाना फ़रहान ने रमज़ान और लैइलतुल कद्र की फजीलत पर प्रकाश डाला।शास्त्री नगर गौसिया मस्जिद में नमाज मुकम्मल
शास्त्री नगर गौसिया मस्जिद में भी तरावीह की नमाज़ सफलतापूर्वक अदा कराई गई। कुरान की पूरी तिलावत के साथ आयोजित इस मजलिस में बड़ी संख्या में लोग शिरकत करने पहुंचे। विशेष दुआएं अमन-चैन और समृद्धि के लिए की गईं। ये आयोजन बबीना के धार्मिक उत्साह को दर्शाते हैं।मौजूद लोगों के नाम:
फैजान कुरैशी, मोनू कुरैशी, अल्ताफ कुरैशी, नदीम कुरैशी, अलीम भाई, इस्पात कुरैशी। खालिस सैफ ए समीर रेन

बबीना से फैजान कुरैशी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अहमदाबाद जिले के साणंद क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,

जहां सोयला गांव में अवैध शराब की भट्ठी चलाने...

शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन को मायके ले गए परिजन, युवक ने लगाया धमकी और दबाव का आरोप

मधुबनी (बिहार)। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के सुलानाथ...