सिंगल यूज़ पॉलीथीन के विरुद्ध निगम का सतत अभियान जारी, 37 चालान व 80 किलोग्राम पॉलीथीन जब्त

Date:

बाजारों में गुप्त जांच तेज; नियम तोड़ने वालों पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई

नगर निगम आयुक्त विनय कुमार की नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील, पॉलीथीन का उपयोग करें बंद और पर्यावरण संरक्षण में दें सक्रिय सहयोग

पंचकूला मार्च 21: नगर निगम पंचकूला द्वारा सिंगल यूज़ पॉलीथीन के विरुद्ध निरंतर एवं सघन अभियान चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त श्री विनय कुमार के निर्देशों के तहत शहरभर में पॉलीथीन उपयोगकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई को लगातार तेज किया गया है, जिससे स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को मजबूती मिल रही है।

इस सतत अभियान के अंतर्गत संयुक्त आयुक्त श्रीमती सिमरनजीत कौर एवं मुख्य स्वच्छता निरीक्षक श्री अनिल नैन के नेतृत्व में स्वच्छता टीमों द्वारा नियमित रूप से विभिन्न बाजारों एवं क्षेत्रों में निरीक्षण किया जा रहा है। टीमों द्वारा गुप्त रूप से ग्राहक बनकर भी जांच की जा रही है, ताकि पॉलीथीन के अवैध उपयोग एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

हाल ही की कार्रवाई के दौरान सेक्टर 6, 7, 9, 14, 16, 17, 20 तथा किसान मंडी सहित विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण करते हुए कुल 37 चालान किए गए, जिनकी कुल राशि लगभग 28,000 रुपये है। विभिन्न मामलों में 3,000, 1,500 तथा 500 रुपये तक के जुर्माने लगाए गए। इसके अतिरिक्त लगभग 80 किलोग्राम सिंगल यूज़ पॉलीथीन जब्त की गई। सेक्टर-9 में एक दुकान पर विशेष कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में पॉलीथीन बरामद की गई।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर यह भी पाया गया कि निगम टीम को देखकर कुछ दुकानदार पॉलीथीन छोड़कर मौके से फरार हो गए। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

नगर निगम पंचकूला द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सिंगल यूज़ पॉलीथीन के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निगम प्रशासन सभी नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील करता है कि वे पॉलीथीन का उपयोग बंद करें और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहयोग दें।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सरई नगर परिषद, पार्षद पति ही निकला रेत चोर, भाजपा नेता शहजाद पर लगे गंभीर आरोप

सरई, सिंगरौली (मध्य प्रदेश): नगर परिषद सरई के वार्ड...

 शादी से पहले घर में घुसे 20-25 हमलावर, युवती के परिवार पर हमला, सामान तोड़ा और लूट का आरोप

मिर्जापुर/फ़ैजानपुर। जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के फ़ैजानपुर में...

कपसेठी थाना क्षेत्र में शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुई ईद की नमाज

वाराणसी (कपसेठी): थाना कपसेठी क्षेत्र में ईद का पर्व आपसी...