सरई नगर परिषद में मनमानी! बिना सूचना वार्ड 14 में सड़क निर्माण पर बवाल

Date:

ब्रेकिंग न्यूज | सिंगरौली (सरई नगर परिषद)

सरई नगर परिषद क्षेत्र में एक बार फिर विकास कार्यों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वार्ड क्रमांक 14 में सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रहवासियों का कहना है कि बिना किसी आधिकारिक सूचना और प्रक्रिया का पालन किए वार्ड पार्षद द्वारा मनमानी तरीके से सड़क निर्माण कराया जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, नगर परिषद के किसी भी निर्माण कार्य से पहले संबंधित क्षेत्र के लोगों को नोटिस या सूचना देना अनिवार्य होता है, लेकिन इस मामले में ऐसा कुछ भी नहीं किया गया। अचानक शुरू हुए निर्माण कार्य से लोग हैरान हैं और इसे नियमों के खिलाफ बता रहे हैं।

लोगों का आरोप है कि जब इस संबंध में वार्ड पार्षद प्रेम सिंह भाटी से सवाल किया गया, तो उन्होंने अपने आप को “बड़ा नेता” बताते हुए संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस रवैये से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि कार्य वैध है तो उसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए, अन्यथा इस तरह की मनमानी पर तत्काल रोक लगाई जाए।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और लोगों को न्याय कब तक मिल पाता है।

 (रिपोर्ट: सरई, सिंगरौली)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कुचामन सिटी: सैनिक परिवार पर पुलिसिया अत्याचार, अवैध कब्जे और मारपीट के गंभीर आरोप

डीडवाना-कुचामन। कुचामन सिटी में भारतीय सेना के सेवारत सैनिक हरिओम...