आष्टा में अनूठा नवाचार: विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कराई महिला भजन प्रतियोगिता, लाडली बहनों को दिया बड़ा संदेश

Date:

आष्टा (सीहोर)।
आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर क्षेत्र में लगातार नवाचार करते हुए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में नवरात्रि पर्व पर ग्राम भंवरा स्थित माँ ईलाही माता मंदिर प्रांगण में विधानसभा स्तरीय महिला भजन गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन माँ वैष्णवी सांस्कृतिक महिला संगठन के द्वारा विधायक के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती एवं मातारानी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, ग्राम पंचायत भंवरा के सरपंच एवं ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम पिंटू परमार सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महिला सशक्तिकरण पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना की राशि अब बढ़कर ₹1500 हो चुकी है और भविष्य में इसे ₹3000 तक किया जाएगा।

हर साल होगी प्रतियोगिता
विधायक ने घोषणा की कि यह भजन प्रतियोगिता अब हर वर्ष विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में आयोजित की जाएगी। साथ ही रक्षाबंधन पर भी वे हर मंडल में पहुंचकर बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाएंगे।

300 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग
प्रतियोगिता में 17 महिला भजन मंडलियों की लगभग 250–300 महिलाओं ने भाग लिया। ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया।

प्रतियोगिता के परिणाम

  • प्रथम स्थान: श्रीमती चंदाबाई एंड टीम, भटोनी
  • द्वितीय स्थान: श्री राधारानी महिला मंडल, मुगली
  • तृतीय स्थान: श्री कृष्ण भजन मंडल, मालीखेड़ी

सभी विजेता एवं प्रतिभागियों को विधायक एवं अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

भक्ति और सम्मान का माहौल
कार्यक्रम के दौरान विधायक एवं अतिथियों ने मातृशक्ति पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। समापन अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायिका वंशिका गोस्वामी ने भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही। आयोजन का सफल संचालन सुनील परमार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पिंटू परमार ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related