कालिकाधाम मेले में महिलाओं से अभद्रता करने वाला युवक गिरफ्तार

Date:

वाराणसी जनपद के कपसेठी थाना क्षेत्र अंतर्गत कालिकाधाम मेले में महिलाओं और बालिकाओं से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अफरीदी अली पुत्र मुनव्वर अली, निवासी ग्राम हरिभानपुर, थाना कपसेठी, उम्र लगभग 23 वर्ष, दिनांक 28 मार्च 2026 को कालिकाधाम मेले में लगे मीना बाजार क्षेत्र में आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणियां कर रहा था। उसकी इस हरकत से मेले में मौजूद लोगों में आक्रोश का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मेघा सोलंकी, उपनिरीक्षक शिवबरन गौतम तथा महिला कांस्टेबल अंजू ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और इस प्रकार की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मांधना स्कूल का वार्षिक परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

मोरनी (पंचकूला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधना में 30...

जमीन विवाद में भाईयों पर कब्जे की कोशिश, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार

हुसैनगंज क्षेत्र के बल्ली भाना गांव से जमीन विवाद...