हनी गैस सर्विस बबीना में इंडियन गैस गोदाम इंचार्ज अनिल कुमार ने बिना किसी अधिकारी के आदेश पर गैस सिलेंडरो को इंडियन गैस गोदाम पर न बांटते हुए शाखा ग्राउंड बबीना की ओर भटकाई गया और गाड़ी में लगभग 300 से 350 सिलेंडर होने पर शाखा ग्राउंड में लगभग केवल 150 के आस पास सिलेंडर ही वितरण किये गए यह एक जाँच का बिषय है
हनी गैस सर्विस बबीना के कर्मचारियों द्वारा इंडियन गैस गोदाम पर गैस सिलेंडर न बांटने का आरोप लग रहा है। कंस्यूमर का कहना है कि गैस को गैस गोदाम पर ही वितरण होना चाहिए था, लेकिन बिना आधिकारिक आदेश के लोगों को इधर-उधर भटकाया गया। इससे भगदड़ या हादसे की आशंका बनी रही। जनता ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से मदद मांगी, लेकिन केवल शाखा ग्राउंड पर ही जाने की सलाह दी गई।
और जब इसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी को फोन करके अवगत कराया गया कि सर बबीना में इंडियन गैस गोदाम पर गैस न देकर शाखा ग्राउंड में गैस बांटी जा रही है तो उन्होंने बताया कि नहीं शाखा ग्राउंड पर नहीं गैस सिलेंडर को गैस गोदाम पर बांटा जाना चाइये उन्होंने बताया कि हम इसकी जांच कर फोन करके बताते हैं और जब कंस्यूमर के द्वारा अधिकारी को दोबारा फोन लगाया गया तो उन्होंने साफ कहा है कि बबीना इंडियन गैस इंचार्ज अनिल कुमार का फोन बंद जा रहा है यह एक जांच का विषय है
अनिल कुमार के द्वारा पब्लिक को गुमराह किया गया और एक कंज्यूमर ने जब अनिल कुमार बताया कि मेरा पैसा ऑनलाइन माध्यम से लगभग 15 दिन पहले ही जमा हो चुका है कृपया मुझे सिलेंडर दे दिया जाए तब भी उनका यही कहना था कि आप शाखा ग्राउंड जाइए वहां आपको सिलेंडर मिलेगा कंज्यूमर लगभग 3 घंटे लाइन में लगने के बाद सिलेंडर मिल सका ऐसे में बबीना हनी गैस सर्विस की बड़ी लापरवाही देखी गई है.
बबीना से मोहित साहू के साथ फैजान कुरैशी की रिपोर्ट

