सुल्तानपुर जनपद के ढकवा ग्राम पंचायत गुरबख्श में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को दहला दिया। बताया जा रहा है कि गांव की एक महिला रात में खाना बनाकर भोजन करने के बाद घर की छत पर सोने चली गई थी। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण अधिकतर लोग अभी भी चूल्हे पर खाना बनाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि चूल्हे की बची चिंगारी या किसी अन्य वजह से आग भड़क गई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में लंबे समय से गैस सिलेंडर की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते लोग मजबूरी में चूल्हे पर खाना बनाने को विवश हैं।
ई खबर मीडिया से बृजेश निषाद की रिपोर्ट

