NRI पति को छोड़ भारत लौटी पत्नी, ससुराल में दिन-रात घर के काम और अकेलेपन से थी परेशान

Date:

सोशल मीडिया पर महिला ने लिखा कि मेरी बहन को समझ आया कि विदेश की साफ सड़कें और अच्छी हवा किसी काम की नहीं हैं, अगर वहां 24 घंटे बिना पैसे की नौकरानी बनकर रहना पड़े।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इन दिनों एक पोस्ट खूब चर्चा में है। इस पोस्ट ने विदेश में रहने वाले भारतीयों (NRI) से शादी करने के सपने के पीछे के एक कड़वे सच को सामने रखा है। एक महिला ने अपनी कजिन की कहानी शेयर करते हुए बताया है कि कैसे विदेश जाकर उसकी जिंदगी नर्क बन गई।

महिला ने बताया कि उसकी बहन हाल ही में अपने पति को छोड़कर भारत वापस लौट आई है। विदेश में उसका कोई दोस्त या सोशल लाइफ नहीं थी। उसे सुबह से रात तक घर के सारे काम करने पड़ते थे। ससुराल वाले भारतीय संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने के नाम पर उससे और ज्यादा काम कराते थे।

महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा, “जब मेरी बहन को समझ आया कि विदेश की साफ सड़कें और अच्छी हवा किसी काम की नहीं हैं, अगर आपको वहां 24 घंटे बिना पैसे की नौकरानी बनकर रहना पड़े, तो उसका विदेश का भूत तुरंत उतर गया।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत की कई लड़कियां इस तरह के रिश्तों में फंसी हैं, लेकिन वे समाज और परिवार के डर से आवाज नहीं उठा पातीं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?
इस पोस्ट को देखकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि गलती विदेश की नहीं, बल्कि गलत परिवार और सोच की है। एक यूजर ने लिखा कि ऐसी समस्या भारत में भी हो सकती है। अगर ससुराल वाले और पति बुरे हैं, तो दिक्कत देश में भी होगी और विदेश में भी।

एक यूजर ने लिखा, समस्या NRI होने में नहीं है, बल्कि लड़की की शादी एक ऐसे परिवार में हो गई जो महिलाओं की इज्जत नहीं करता। कुछ लोगों ने सलाह दी कि सिर्फ विदेश जाने के चक्कर में किसी NRI से शादी न करें, बल्कि खुद पढ़ाई-लिखाई करके अपने दम पर विदेश जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

श्रेयस अय्यर को लग सकता है डबल झटका, उम्मीदों पर कहीं ​फिर ना जाए पानी

श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान...