जसपुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का टायर फटने से पेड़ से टकराई गाड़ी, युवक की मौत

Date:

बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कार का टायर फटने के कारण हुआ, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।
पूरी रिपोर्ट:
मामला जसपुरा थाना क्षेत्र के झंडरी पुरवा मोड़ के पास का है। जानकारी के अनुसार, कार से जा रहे 30 वर्षीय कुलदीप पुत्र स्वर्गीय राम प्रकाश अपने मित्र रामबाबू पुत्र छोटेलाल के साथ यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कार के ड्राइवर सीट की ओर का पहिया पंचर हो गया।
टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद रामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों के मुताबिक कुलदीप हाल ही में गुजरात के सूरत शहर से अपने गांव लौटे थे। उनकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी और उनका एक आठ माह का बेटा कार्तिक है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रोशनी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घायल रामबाबू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
आउट्रो:
एक पल की दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

करण तिवारी रिपोर्ट सुमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related