बकरीद पर्व पर कपसेठी पुलिस रही पूरी तरह सतर्क, शांति और सौहार्द के बीच संपन्न हुई नमाज

Date:

वाराणसी। बकरीद पर्व को लेकर थाना कपसेठी क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। थाना प्रभारी विकाश कुमार मौर्य के नेतृत्व में समस्त पुलिस बल ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों, बाजारों, ईदगाहों और मस्जिदों का लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की।

बकरीद के अवसर पर थाना कपसेठी अंतर्गत सभी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी तथा हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखी। पुलिस की सक्रियता और प्रशासन की सतर्कता के चलते पूरे क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारे का माहौल बना रहा।

थानाध्यक्ष विकाश कुमार मौर्य ने बताया कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस बल लगातार क्षेत्र में गश्त करता रहा। सभी धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। नमाज समाप्त होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। क्षेत्र में पूरे दिन उत्साह, उल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

पुलिस प्रशासन की सतर्कता और आमजन के सहयोग से बकरीद का त्योहार कपसेठी थाना क्षेत्र में पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related