दूसरे के स्थान पर कुटरचित प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा देने आई महिला गिरफ्तार ।

Date:

सेवापुरी कपसेठी थाना के कालिकाधाम पीजी कॉलेज, में आयोजित उ0प्र0 संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान श्रेया भारती पुत्री अनिल कुमार भारती, निवासी 35/2 बाबूपुरवा कॉलोनी, पुराना सेंट्रल, किदवईनगर, कानपुर के स्थान पर परीक्षा देने आई तनिषा कुमारी पुत्री राजेन्द्र सिंह, निवासी महरावँ, थाना रोह, नेवादा, बिहार (हाल पता: बाजार समिति, आरके कॉलोनी, टॉपर लाइब्रेरी, पटना, बिहार) को जांच के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
घटना के बावत थाना अध्यक्ष बिकास मौर्य ने बताया कि आरोपी कुटरचित प्रवेश पत्र/आधार कार्ड एवं फोटो एडिट कराकर फर्जी रूप से परीक्षा देने का प्रयास कर रही थी जो पकड़ी गई उन्होंने बताया कि
केंद्र व्यवस्थापक प्रो0 अनिकेश कुमार सिंह द्वारा उक्त संदिग्ध अभ्यर्थी को थाने लाया गया। और उनके द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया।।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया गया कि वह 31 मई को उक्त परीक्षा केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आई थी एडमिट कार्ड एवं आधार कार्ड व फोटो एडिट कराकर उसकी सहेली प्रीति के मित्र रोशन द्वारा उसे उपलब्ध कराया गया था। और रोशन ने ही उसे परीक्षा देने हेतु यहां भेजा था द्व इसके एवज में ₹7,000/- अग्रिम दिए एवं शेष राशि बाद में देने का आश्वासन दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related