हैदराबाद से लौट रहा युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा कोहराम, कई दिनों से नहीं लगा कोई सुराग

Date:

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर से हैदराबाद यहां से निकला सोनू से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां हैदराबाद में मजदूरी का काम करने वाला 33 वर्षीय युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के अचानक गायब हो जाने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार अजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी मस्ताली, तहसील चिनैनी, जिला उधमपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई सोनू पिछले काफी समय से हैदराबाद की एक कंपनी में मजदूरी का कार्य करता था। सोनू की उम्र करीब 33 वर्ष है तथा उसकी लंबाई लगभग 5 फुट 6 इंच बताई गई है।

परिजनों के मुताबिक सोनू 24 मई 2026 को अपने भाई के पास आया था और एक दिन रुकने के बाद 25 मई को वापस हैदराबाद के लिए रवाना हो गया। यात्रा के दौरान 26 मई की सुबह उसने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन से अपने मालिक को सूचना दी कि उसका मोबाइल फोन और पर्स चोरी हो गया है। इसके बाद मालिक ने उसी नंबर 7351929055 पर संपर्क कर उसके आने-जाने के लिए 1500 रुपये भेजे थे।

परिवार का कहना है कि इस बातचीत के बाद सोनू का किसी से कोई संपर्क नहीं हो पाया। न तो वह अपने कार्यस्थल पहुंचा और न ही उसने घर पर कोई सूचना दी। जब उसके मालिक से संपर्क किया गया तो उन्होंने भी बताया कि सोनू उनके पास नहीं पहुंचा है और उन्हें भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

युवक के अचानक लापता हो जाने से परिवार गहरे सदमे में है। परिजन आशंका जता रहे हैं कि उसके साथ कोई अनहोनी घटना भी हो सकती है। वहीं पुलिस को सूचना देकर युवक की तलाश शुरू करने की मांग की गई है।

परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को सोनू के बारे में कोई भी जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे तो तत्काल मोबाइल नंबर 9419177655, 9906170655 अथवा 7889533126 पर संपर्क करें, ताकि युवक को सकुशल उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत आष्टा

आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर...