गंगा में नाव पर शराब और मांस की पार्टी, इस मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत

Date:

गंगा में नाव पर शराब और मांस खाने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ये मामला कोर्ट पहुंचा और वहां से आरोपियों को जमानत मिल गई।
गंगा नदी के बीच नाव पर शराब पीने और मांसाहारी पार्टी करने के आरोप में गिरफ्तार पांच लोगों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। आरोपियों को मंगलवार को रिहा कर दिया गया। बचाव पक्ष के वकील विकास सिंह ने बताया कि कार्यकारी मजिस्ट्रेट एवं सहायक पुलिस आयुक्त की अदालत ने प्रत्येक आरोपी को 20 हजार रुपये की दो-दो जमानतें और व्यक्तिगत मुचलका दाखिल करने के बाद रिहाई का आदेश दिया।
जानिए क्या हैं पांचों आरोपियों के नाम
जमानत पाने वाले आरोपियों की पहचान रामनगर क्षेत्र के सूजाबाद पड़ाव निवासी दीपक कुमार, नाविक अजय साहनी, डोमरी निवासी अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद तथा सूजाबाद बंधा रोड निवासी राहुल सहनी के रूप में हुई है।

नाव पर बीयर पीते और मांस खाने का आया था वीडियो
मामला सोमवार शाम उस समय चर्चा में आया था, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में गंगा नदी के बीच एक नाव पर कुछ लोग बीयर पीते और मांसाहारी भोजन करते दिखे थे। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और इसमें शामिल लोगों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। साथ ही संबंधित नाव को भी जब्त कर लिया गया।

23 जून को किया गया था गिरफ्तार
दशाश्वमेध क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया था कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया था। आरोपियों की उम्र 25 से 32 साल के बीच बताई गई है। उन्हें 23 जून को गिरफ्तार किया गया था।

पहले भी आ चुका है ऐसा ही मामला
बता दें कि इस साल मार्च में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था। 16 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कुछ लोगों को गंगा नदी में नाव पर बिरयानी खाते हुए दिखाया गया था।

14 युवकों किया गया था गिरफ्तार
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अगले दिन 14 युवकों को गिरफ्तार किया था। बाद में उन आरोपियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में खासा गुस्सा था। लोगों ने गंगा जैसी पवित्र नदी और शिवनगरी काशी में ऐसा पाप करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवई की मांग की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एक्टिवा का बीमा कराया, फिर भी नहीं मिला दावा भुगतान, युवक ने बीमा कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

ग्वालियर। बीमा कंपनियां अक्सर ग्राहकों को यह भरोसा दिलाती...