वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के कपसेठी चौराहे पर मोहर्रम का पर्व शुक्रवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहा।
थानाध्यक्ष *विकास कुमार मौर्य* के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे समय क्षेत्र में तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में उपनिरीक्षक *अभय प्रताप* और *श्यामा प्रसाद* ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
ड्यूटी पर महिला कांस्टेबल *अंजू प्रथम* के साथ पुरुष कांस्टेबल *हिमांशु पांडेय, **रामाशीष* एवं *अजय सिंह* मौजूद रहे। पुलिस टीम ने लगातार गश्त कर श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की।
पुलिस प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से मोहर्रम का आयोजन बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

