तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, हुआ भव्य स्वागत; नजर आई ‘कार डिप्लोमेसी’

Date:

पीएम मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। यहां राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ कार में नेशनल बॉटनिकल गार्डन गए।
विक्टोरिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिन के सरकारी दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। इस दौरान वे राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ बातचीत करेंगे। इसके साथ ही वह द्वीपों वाले इस देश के ‘नेशनल डे’ (राष्ट्रीय दिवस) के गोल्डन जुबली समारोह में शामिल होंगे। सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हर्मिनी और एक हाई-लेवल डेलिगेशन ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। यहां पीएम मोदी को औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया।

सेशेल्स के राष्ट्रपति ने किया स्वागत
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट कर सेशेल्स पहुंचने की जानकारी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, “सेशेल्स पहुंच गया हूं। एयरपोर्ट पर डॉ. पैट्रिक हर्मिनी द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत की मैं बहुत सराहना करता हूं।” उन्होंने कहा, “सेशेल्स हिंद महासागर में एक अहम समुद्री पार्टनर और करीबी दोस्त है। मैं इस दौरे को लेकर उत्साहित हूं, जिसका मकसद हमारे पुराने रिश्तों को और मजबूत करना और दोनों देशों के लोगों के फायदे के लिए सहयोग बढ़ाना है

भारतीय समुदाय ने किया स्वागत
सेशेल्स एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय के लोग मौजूद रहे। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और एक्स पर एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने एक्स पर कहा, “ये सेशेल्स एयरपोर्ट पर हुए शानदार स्वागत की कुछ झलकियां हैं। भारतीय समुदाय के प्यार और स्नेह के लिए उनका शुक्रिया।”
कच्छ के नृत्य की प्रस्तुति
सेशेल्स के विक्टोरिया एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए कच्छ का नृत्य प्रस्तुत किया गया। पीएम मोदी ने एक्स पर इसकी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, “शानदार सांस्कृतिक जुड़ाव! सेशेल्स में एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कच्छ का नृत्य भी शामिल था। जिस तरह से हमारे प्रवासी समुदाय ने भारत के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति को संजोकर रखा है और उसे मनाया है, वह तारीफ़ के काबिल है।”

राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ कार में तस्वीर
पीएम मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ एक कार में सफर के दौरान की तस्वीर भी शेयर की। यह तस्वीर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ सेशेल्स के नेशनल बॉटनिकल गार्डन जाते हुए
भारत का अहम पार्टनर है सेशेल्स
नई दिल्ली से रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि सेशेल्स एक अहम समुद्री पड़ोसी और “विजन महासागर” में एक मुख्य पार्टनर है। जिसका मतलब है ‘क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र प्रगति’ और ग्लोबल साउथ के प्रति भारत की साझा प्रतिबद्धता का हिस्सा है। राष्ट्रपति हर्मिनी के निमंत्रण पर राजकीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री ‘नेशनल डे’ समारोह में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के तौर पर शामिल होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि वे दोनों देशों की पुरानी दोस्ती को और मजबूत करने के मकसद से होने वाली द्विपक्षीय बातचीत को लेकर उत्साहित हैं।

सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, “हम मिलकर अपने लोगों की तरक्की के लिए काम करेंगे और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देंगे।” दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि समारोह में भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो जहाज हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related