कैसी है भारत और इंग्लैंड की आईसीसी रैंकिंग, टी20 सीरीज के बीच ये भी जान लीजिए

Date:

भारत बनाम इंग्लैंड पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज शुरू हो चुकी है। इस बीच आपको दोनों टीमों की आईसीसी रैंकिंग पता होनी चाहिए। हालांकि जब तक पांच मैच पूरे होंगे, तब तक इसमें बदलाव होने की भी संभावना है।
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज के दौरान कुल मिलाकर पांच मैच खेले जाने हैं। पहला मैच हो गया है, जो बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया और उस रद कर दिया गया। इस बीच जब त​क कि दूसरा मुकाबला शुरू हो, आपको पता होना चाहिए कि इन दोनों टीमों की रेटिंग आईसीसी टी20 रैंकिंग में कैसी है। पहले मैच के बाद भी इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

टीम इंडिया आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले नंबर पर काबिज
आईसीसी रैंकिंग में भारत और इंग्लैंड की जबरदस्त रेटिंग हैं। आईसीसी ने जो ताजा रैंकिंग अपडेट किया है, उसमें टीम इंडिया पहले नंबर पर बनी हुई है। भारतीय टीम की रेटिंग 272 की है। टीम पिछले काफी वक्त से यहीं पर है और उसे दूसरी कोई टीम चुनौती नहीं दे पा रही है। हालांकि आयरलैंड जैसी कमजोर टीम से लगातार दो मैच हारने के बाद टीम को नुकसान हुआ है। लेकिन पहले नंबर की कुर्सी बरकरार है।

इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर पर, रेटिंग में केवल दस अंकों का ही अंतर
इसके बाद बात अगर इंग्लैंड की करें तो वो इस वक्त आईसीसी रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है। इंग्लैंड की रेटिंग 262 की है। यानी भारत और इंग्लैंड के बीच दस रेटिंग अंकों का अंतर है। अब जबकि भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आगाज हो चुका है तो कहा जा सकता है कि टी20 इंटरनेशनल में दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें आमने सामने हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मैच हो चुका है, जो बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया। इसलिए इस मुकाबले के बाद दोनों टीमों की रैंकिंग और रेटिंग में कोई अंतर नहीं आया है।

इस सीरीज के बाद बदल जाएगी रेटिंग
सीरीज पांच मैचों की है। भले ही पहला मैच ना हो पाया हो, लेकिन बाकी मैच होंगे, तब इसमें बदलाव दिखाई देगा। सीरीज का दूसरा और अगला मैच 4 जुलाई दिन शनिवार को खेला जाएगा। इस बीच इतना तो पक्का है कि सीरीज खत्म होने के बाद रैंकिंग भले ना बदले, लेकिन रेटिंग में तो बदलाव होगा ही। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि सीरीज को जीतकर अपनी पहले नंबर की कुर्सी को यूं ही बरकरार रखा जाए। हालांकि भारत के लिए ये सीरीज काफी ज्यादा मुश्किल और अहम होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

2 महीने में ही खराब हो गया दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे, वीडियो वायरल

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन दो महीने पहले ही हुआ...