मॉनसून सत्र का दूसरा दिन भी हंगामेदार, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित; यहां पढ़ें LIVE अपडेट्स

Date:

मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही नहीं चल पाई। लोकसभा को 6 और राज्यसभा को 5 बार स्थगित करना पड़ा।
संसद के मॉनसून सत्र का आज यानी मंगलवार को दूसरा दिन है। पहले दिन सदन के अंदर विपक्ष के तेवर तीखे दिखे, तो वहीं संसद परिसर के बाहर भी विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला। NEET पेपर लीक मामला, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और कई अन्य मुद्दों पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में जुटा रहा। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित हुई।

लोकसभा में अध्यक्ष लगातार सांसदों से अपील करते रहे कि “अपनी सीटों पर बैठें और नियमों के तहत चर्चा करें”, लेकिन विपक्ष तत्काल चर्चा और जवाबदेही तय करने की मांग पर अड़ा रहा। वहीं, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने NEET पेपर लीक से लेकर देश भर में छात्रों पर हुई सख्ती का मुद्दा उठाया। इसके बाद सदन में भारी शोर-शराबा शुरू हो गया।

दूसरी ओर, सरकार का रुख साफ है कि वह बहस से पीछे नहीं हट रही है, लेकिन सबकुछ संसदीय नियमों और मर्यादा के तहत होना चाहिए। सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में अपने संबोधन में सार्थक चर्चा की उम्मीद जताई।
दूसरे दिन भी नहीं चल सका प्रश्नकाल
मॉनसून सत्र के दूसरे दिन निचले सदन की बैठक शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया। इसी दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य अपनी मांगें उठाते हुए शोर-शराबा करने लगे। ओम बिरला ने आसन के पास नारेबाजी कर रहे विपक्षी दलों के सांसदों से प्रश्नकाल चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा, ”प्रश्नकाल चलाने में सहयोग करें। प्रश्नकाल के बाद उचित नियम प्रकियाओं के तहत सभी मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर दिया जाएगा।” शोर-शराबे के बीच उन्होंने कार्यवाही कुछ मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।
केसी वेणुगोपाल ने दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा में “हमारी राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में गंभीर और जारी संकट पर चर्चा करने के लिए” स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
विरोध-प्रदर्शन पर क्या बोलीं कंगना रनौत?
कल संसद के बाहर CJP के विरोध-प्रदर्शन पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, “सभी सांसद संसद के अंदर थे। हम सभी डरे हुए थे, यह सोचकर कि भीड़ हम पर हमला कर सकती है। मैं दिल्ली पुलिस की तारीफ करती हूं कि उन्होंने ढाल बनकर लोगों को नुकसान नहीं पहुंचने दिया।”

युवाओं का भविष्य तबाह कर रही सरकार: प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि युवाओं की समस्या “सच्ची और जायज” है और उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि छात्र और उनके परिवार एक बेहतर भविष्य की चाह में भारी त्याग करते हैं और वे सुने जाने के हकदार हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह बेहद शर्मनाक है। ये युवा हैं; इनकी समस्या जायज है। हम सब जानते हैं कि वह समस्या क्या है। जब भी वे पैसे खर्च करते हैं, उनके माता-पिता उनके लिए कर्ज लेते हैं। वे संघर्ष करते हैं, कोचिंग सेंटरों में जाते हैं और भारी कठिनाइयों का सामना करते हैं, क्योंकि वे एक उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं। वे उस भविष्य की संभावना देखते हैं, और आप उसे बस तबाह कर रहे हैं।”
राज्यसभा की कार्यवाही भी 12 बजे तक स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही भी 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है
12 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित
लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
कांग्रेस सांसद ने दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस
कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने लोकसभा में NTA द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं में “बार-बार प्रश्न पत्र लीक होने और परीक्षा में अनियमितताओं” को लेकर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
NDA संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ शुरू
NDA संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ शुरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के अन्य नेता नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर के जी.एम.सी. बालयोगी सभागार (पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग) में आयोजित इस बैठक में शामिल हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शराब ठेके के पास युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के अमांपुर थाना...

ODI World Cup 2027 में आठ टीमों की एंट्री, दो बार की चैंपियन टीम पर बाहर होने का खतरा

वनडे विश्व कप अगले साल खेला जाएगा, लेकिन को...