जिप लाइन राइड के दौरान टूट गया सेफ्टी इक्विपमेंट, 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा शख्स, Video हो रहा है वायरल

Date:

टूरिस्ट स्पॉट डांडेली जिप लाइन राइड के दौरान टूट गया शख्स का सेफ्टी इक्विपमेंट टूट गया। ऐसे में शख्स 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। इस पूरी घटना का Video वायरल हो रहा है।
कर्नाटक के उत्तर कन्नडा डिस्ट्रिक्ट से हादसे का ऐसा मामला सामने आया है जो एडवेंचर करने वाले हर शख्स के लिए हैरान कर देने वाला है। जानकारी के अनुसार, जिले के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट डांडेली से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक रिजॉर्ट में जिपलाइन राइड के दौरान गिरने से विजयपुरा का एक पर्यटक बुरी तरह से घायल हो गया और उसके शरीर की कई हड्डियां टूट गईंं।
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स जिप लाइन राइड के दौरान ऊंचाई से नीचे गिरता हुआ दिखाई देता है। जो लोग भी वीडियो देख रहे हैं वह इस एडवेंचर के दौरान सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना 3 जुलाई को हुई थी। लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है।
युवक को गम्भीर चोटें आई
उत्तर कन्नडा डिस्ट्रिक्ट के डांडेली टूरिस्ट स्पॉट में हुए इस हादसे में कुबेर नाम के युवक को गम्भीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के विजयपुरा जिले के रहने वाले कुबेर, सुरपुर डंडेली के स्टर्लिंग रोवर रिजॉर्ट में छुट्टियां मना रहे थे। 3 जुलाई को कुबेर ने रिजॉर्ट में जिप लाइन राइड की, उनके भाई उनका वीडियो बना रहे थे। राइड शुरू होने के कुछ सेकंड्स में ही जिपलाइन का सेफ्टी इक्विपमेंट टूट गया और कुबेर लगभग 40 फीट की ऊंचाई से गिर गए। आपको बता दें कि बीते साल मनाली से भी ऐसी ही खबर सामने आई थी जब जिप लाइन टूटने के कारण एक बच्ची 30 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में बच्ची को गंभीर चोटें आई थीं।

पुलिस ने क्या एक्शन लिया?
इस हादसे में कुबेर के शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हुए हैं। उन्हें डांडेली में शुरुआती इलाज दिया दया और इसके बाद, उन्हें इलाज के लिए विजयपुरा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। सूत्रों के मुताबिक, हॉस्पिटल में उनकी सर्जरी की गई है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने इस पूरी घटना के संबंध में रिजॉर्ट प्रबंधन और जिप लाइन ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रिजॉर्ट में किसी भी तरह की एक्टिविटी पर फिलहाल पाबंदी लगा दी गयी है। वहीं,मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शराब ठेके के पास युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के अमांपुर थाना...

ODI World Cup 2027 में आठ टीमों की एंट्री, दो बार की चैंपियन टीम पर बाहर होने का खतरा

वनडे विश्व कप अगले साल खेला जाएगा, लेकिन को...