संसद सत्र का तीसरा दिन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, रिजिजू बोले- सरकार NEET पर चर्चा को तैयार

Date:

आज संसद के मॉनसून सत्र का तीसरा दिन है। विपक्ष के सांसद काले कपड़े पहनकर सदन में प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी।
संसद के मॉनसून सत्र का आज यानी बुधवार को तीसरा दिन है। आज विपक्ष के सांसद काले कपड़े पहनकर सदन में प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई। कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच मंगलवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव सहित कई सांसद पीएम आवास के पास धरने पर बैठ गए, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ और उन्हें वहां से हटाया गया।

इसके बाद, राहुल गांधी ने पांच मांगें रखीं। इनमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और नीट पेपर लीक मामले पर सदन में गृह मंत्री का बयान प्रमुख मांगें थीं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी बयान आया। उन्होंने कहा कि सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार है। सरकार समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो छात्रों का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

1 अगस्त को भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, न्योता देने आज दिल्ली आएंगे चंद्रबाबू नायडू

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों...