बीमार पति को अस्पताल ले जा रही थी महिला, कार का हो गया एक्सीडेंट, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Date:

ओडिशा के क्योंझर जिले में बीमार पति को अस्पताल ले जाते समय महिला की कार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक गंभीर रूप स घायल है।
ओडिशा के क्योंझर जिले एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला अपने बीमार पति बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी। हालांकि, रास्ते में उसकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार रात क्योंझर जिले के चंपुआ थाना क्षेत्र के राजिया के पास हुआ। सिजुकला गांव निवासी त्रिलोचन आपट बुधवार रात अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए उनकी पत्नी कैफुल, बेटा रंजीत आपट और उनके भाई कार से निकले। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही ड्राइवर का वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि त्रिलोचन के भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल त्रिलोचन आपट और उनकी पत्नी कैफुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

इलाके में शोक का माहौल
इस सड़क हादसे में रंजीत आपट गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज फिलहाल क्योंझर जिला मुख्यालय अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किन परिस्थितियों में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। आपको बता दें कि यह हादसा पूरे परिवार और गांव के लिए गहरा सदमा बनकर सामने आया है। जिस सफर की शुरुआत एक बीमार व्यक्ति की जान बचाने के लिए हुई थी, वह एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के साथ खत्म हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

ढेंकानाल में 5 की मौत
आपको बता दें कि इससे पहले ओडिशा के ढेंकानाल जिले से भी सड़क हादसे की खबर सामने आई थी। यहां शादी की खुशियां तब मातम में बदल गई जब, बारातियों से भरी हुई एक कार अनियंत्रित होकर एक तालाब में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की डूब कर मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related