सागर में नाबालिग बेटी के कथित अपहरण का आरोप, मां ने एसपी से लगाई गुहार, एक माह बाद भी नहीं मिला सुराग

Date:

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के कथित अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी उसकी बेटी का कोई पता नहीं चल सका है और स्थानीय थाना पुलिस की कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं है।

आवेदन के अनुसार, मथराबाई पटेल निवासी ग्राम चांदामऊ, थाना नरयावली, जिला सागर ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी सबसे छोटी बेटी दशोदा पटेल, जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष है, 11 जून 2026 की रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद घर में सोई थी। रात करीब 12 बजे जब उनकी नींद खुली तो बेटी अपने बिस्तर पर नहीं मिली। परिवार ने तत्काल आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

महिला ने आरोप लगाया है कि ग्राम चांदागढ़ निवासी राजू पटेल उनकी नाबालिग बेटी को जबरन अपने साथ ले गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि बेटी का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

पीड़िता की मां का कहना है कि उन्होंने घटना की सूचना संबंधित थाना नरयावली में दी थी, लेकिन अब तक उनकी बेटी का पता लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के परिजनों को बेटी के बारे में जानकारी है, लेकिन वे कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। उल्टा पूछताछ करने पर गाली-गलौज करने का आरोप भी लगाया गया है।

मथराबाई पटेल ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभावी पुलिस कार्रवाई की जाए, नाबालिग बेटी को सुरक्षित बरामद किया जाए और आरोपित के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

जिस किसी व्यक्ति को दशोदा के बारे में जानकारी मिले या पता चले तो वहां इस नंबर पर संपर्क करें -+91 79994 19365

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related