इस अवसर पर पुलिसकर्मियों, स्थानीय गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जनसंपर्क मजबूत करने में निभाई गई अहम भूमिका की सराहना की।
विदाई के समय उन्हें स्मृति-चिह्न देकर भेंट किए गए और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में बबीना भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. शिखा साहू, साहू समाज अध्यक्ष हनी साहू के साथ डॉ. जय साहू, डॉ. विजय साहू, शुभम साहू, प्रकाश साहू, संजय साहू, सुनील साहू उपस्थित थे। पत्रकार नरेंद्र दुबे, दिलीप यादव और मोहित साहू भी आए। पुलिस तिरमंडल से SI नकुल सिंह, SI पंकज सिंह, कांस्टेबल धीर मुनि और अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।
बबीना से मोहित साहू की रिपोर्ट

