बारिश में बेघर होने की कगार पर कई परिवार, हटाने के दबाव और उत्पीड़न के आरोप; बच्चों की पढ़ाई भी हुई ठप

Date:

दादर (मुंबई)। मुंबई के दादर स्थित फूल मार्केट क्षेत्र में रहने वाले कई परिवारों ने अपने साथ कथित उत्पीड़न और बेदखली के प्रयासों का आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की है। पीड़ित सुनील घोसला का कहना है कि पिछले चार दिनों से उन्हें और आसपास रहने वाले अन्य परिवारों को लगातार परेशान किया जा रहा है। उनका आरोप है कि बिना वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराए उन्हें वहां से हटाने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।

सुनील घोसला के अनुसार, उनके रहने वाले क्षेत्र में करीब 40 परिवार निवास करते हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें जबरन स्थान खाली करने के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ित का दावा है कि उनके पक रहे भोजन में पानी डाल दिया गया, जलते हुए चूल्हे को बुझा दिया गया और घर के बर्तन भी उठा ले जाए गए। उनका कहना है कि इन घटनाओं के कारण परिवार के सामने भोजन का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

पीड़ित परिवारों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के बीच उनके सामने सबसे बड़ी समस्या सिर छिपाने की है। छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं के साथ सड़क किनारे रहने की मजबूरी ने उनकी परेशानियां कई गुना बढ़ा दी हैं। सुनील घोसला का कहना है कि पिछले चार दिनों से उनके बच्चे स्कूल भी नहीं जा सके हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परिवारों का कहना है कि यदि जल्द कोई समाधान नहीं निकला तो उनकी स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक उन्हें हटाया जाता है, तब तक उनके लिए वैकल्पिक आवास और सुरक्षित रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। उनका कहना है कि बिना पुनर्वास के बेदखली मानवता के साथ अन्याय होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने तथा प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बबीना थाना परिसर में थाना अध्यक्ष विनय कुमार साहू के विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों, स्थानीय गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों...