लोकसभा में विपक्ष के सांसदों का हंगामा, कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

Date:

लोकसभा में आज भी जमकर हंगामा हुआ जिसके कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले सोमवार को भी दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ था जिसके चलते सदन की कार्यवाही बाधित हुई थी।
नई दिल्ली: मॉनसून सत्र में सदन की कार्यवाही लगातार हंगामे के चलते बाधित होती रही है। आज भी लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्ष के सांसद हंगामा करने लगे। सदन की कार्यवही 2 बजे तक के लिए स्थगति कर दी गई। वहीं राज्यसभा में हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बाधित हुई। कांग्रेस के सांसद सदन में गृह मंत्री के बयान पर अड़े हुए हैं। उधर, संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ संसद भवन परिसर में आयोजित की गई।

इस बीच बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कुछ दलों पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सदन में प्रश्नकाल नहीं हो पा रहा है और लगभग किसी विधेयक पर चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कथित पेपर लीक को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए।

बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दों को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत विभिन्न विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही बाधित रही और दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजकर 10 मिनट पर ही बैठक दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष के हंगामे के बीच ही सदन ने सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश समेत न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने के प्रावधान वाला विधेयक बिना चर्चा के पारित कर दिया। सरकार ने विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के बीच ही भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक, 2026 और बैंककार बही साक्ष्य विधेयक, 2026 भी पेश किए।

बता दें कि राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर संसद के बाहर विपक्षी दल प्रदर्शन कर रहे हैं। 31 जुलाई को संसद के बाहर पप्पू यादव ने साधु के भेष में प्रदर्शन किया। पप्पू यादव ने सांकेतिक रूप से राम मंदिर में हुए कथित घोटाले का संसद के बाहर चित्रण कर अपना प्रदर्शन जाहिर किया। इस दौरान विपक्ष के कई अन्य सांसद भी मौजूद रहे।
दतिया और बांकीपुर का रिजल्ट आया है, यूपी अभी बाकी है-आनंद भदौरिया
समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि जिस तरह से स्टूडेंट्स को सड़कों पर कुचला गया, उनकी जायज़ मांगों को कुचला गया, पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया, AK-47 चलाई गईं, इस पर पूरे देश में लोगों का गुस्सा है। जिस तरह से भगवान राम के दान की चोरी हुई, इस पर लोगों का गुस्सा था, और अभी तो बस दतिया और बांकीपुर का रिजल्ट आया है। उत्तर प्रदेश का चुनाव तो अभी बचा है। जब तक उत्तर प्रदेश का चुनाव रिजल्ट आएगा, BJP पूरी तरह खत्म हो जाएगी, और अखिलेश यादव के नेतृत्व में जनता बहुमत की सरकार बनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पूछताछ के बाद उदयनिधि स्टालिन को रिहा करें, मद्रास हाईकोर्ट का निर्देश

मद्रास हाईकोर्ट ने उदयनिधि स्टालिन को पूछताछ के बाद...