ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, चमारी अटापट्टू ने हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग, हरमनप्रीत ने भी लगाई छलांग

Date:

ICC ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। ICC की ताजा T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने बड़ा कमाल कर दिया है। वहीं, ODI रैंकिंग में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक स्थान की छलांग लगाई है।
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच हाल ही में समाप्त हुई वूमेन्स व्हाइट-बॉल सीरीज का असर अब ICC रैंकिंग में भी साफ दिखाई दे रहा है। शानदार प्रदर्शन का इनाम श्रीलंका और पाकिस्तान की कई खिलाड़ियों को मिला है। खास तौर पर श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने ICC की ताजा रैंकिंग में छलांग लगाते हुए बड़ा कारनामा कर दिखाया है।

अटापट्टू ने हासिल की बेस्ट करियर रेटिंग
ICC T20I रैंकिंग में श्रीलंका की अनुभवी कप्तान चमारी अटापट्टू ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 39 और दूसरे मुकाबले में 40 रन की अहम पारियों की बदौलत वह एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। भारत की धाकड़ स्टार बल्लेबाज शैफाली वर्मा को एक पायदान का नुकसान हुआ है। अटापट्टू ने शैफाली वर्मा को 7वें स्थान पर धकेल दिया है।

ICC वूमेन्स T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी अब भी शीर्ष पर बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ सीरीज का पुरस्कार जीता था। टॉप-10 महिला T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें स्मृति मंधाना तीसरे, शैफाली वर्मा 7वें जबकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 10वें स्थान पर हैं। श्रीलंका की युवा बल्लेबाज इमेशा दुलानी ने भी अपने करियर की सबसे बड़ी छलांग लगाई है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले T20 में नाबाद 101 रन की पारी खेलने के बाद वह 33 स्थान की छलांग लगाकर 23वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जो उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
भारतीय कप्तान ने लगाई 1 स्थान की छलांग
ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय कप्तान हरनमनप्रीत कौर को एक स्थान का फायदा हुआ है। हरमनप्रीत अब 9वें पायदान पर पहुंच गई हैं। भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान की सिद्रा अमीन को 10वें नंबर पर धकेल दिया है। गेंदबाजों की ODI रैंकिंग में पाकिस्तान की स्पिनर नशरा संधू को तीन स्थान का फायदा हुआ है और वह 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं। टॉप पर ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग की बादशाहत बरकरार है। टॉप-10 ODI गेंदबाजों की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। दीप्ति 614 रेटिंग पॉइंट के साथ 9वें स्थान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पूछताछ के बाद उदयनिधि स्टालिन को रिहा करें, मद्रास हाईकोर्ट का निर्देश

मद्रास हाईकोर्ट ने उदयनिधि स्टालिन को पूछताछ के बाद...