लुधियाना से 14वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, 2 अगस्त से घर नहीं लौटा, परिवार की बढ़ी चिंता

Date:

लुधियाना (पंजाब)। लुधियाना शहर के मिलर गंज क्षेत्र स्थित सेवेक पुरा, स्ट्रीट नंबर-3 निवासी 14 वर्षीय सतेन्द्र कुमार बीते 2 अगस्त 2026 की सुबह करीब 11 बजे से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिवार गहरी चिंता और सदमे में है।

परिजनों के अनुसार, सतेन्द्र कुमार मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं है। घर से निकलने के बाद से उसका किसी से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में भी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

बताया गया है कि सतेन्द्र के माता-पिता का निधन उसके बचपन में ही हो गया था। इसके बाद उसकी बड़ी बहन ही उसे अपने साथ लुधियाना में रखकर उसका पालन-पोषण कर रही है। मूल रूप से परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। सतेन्द्र के अचानक लापता होने से बहन और अन्य परिजन बेहद परेशान हैं तथा हर गुजरते दिन के साथ उनकी चिंता बढ़ती जा रही है।

परिजनों ने प्रशासन और पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए सतेन्द्र कुमार की जल्द से जल्द तलाश करने की मांग की है। साथ ही आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को सतेन्द्र कुमार कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा उसके परिजनों को सूचित करें, ताकि उसे सकुशल उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।
जिस किसी व्यक्ति को हुक्म के बारे में कोई भी जानकारी सूचना मिले तो वहां इस नंबर पर तुरंत संपर्क करें +918650436090

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related