वाराणसी| | कैंप में बाहर से आए हुए दर्शनार्थियों का सहयोग रविवार रात्रि से ही निरंतर श्रावण मास के प्रथम सोमवार तक किया गया| जिसमें नागरिक सुरक्षा चौक प्रखंड के सभी वॉलिंटियर सहयोग में तत्पर रहे| कैंप में दर्शनार्थियों के लिए उचित जानकारी, खोया- पाया दर्शनार्थियों को मिलवाने की व्यवस्था व रात्रि से पानी, चाय, और सोमवार प्रातःसे फलाहार की भी व्यवस्था की गई थी| कैंप में भुवन नारायण सिंह, घटना नियंत्रक अधिकारी ने बताया कि यह कैंप प्रतिवर्ष दर्शनार्थियों के उचित मार्गदर्शन के लिए सहयोग हेतु लगाया जाता है| रवि कौशिक, पोस्ट वार्डेन ने बताया कि जिला प्रशासन व नागरिक सुरक्षा वाराणसी के उपनियंत्रक व चीफ वार्डेन के आदेशानुसार वॉलिंटियरों की ड्यूटी सभी प्रखंड के प्रमुख मंदिरों में लगती है| नागरिक सुरक्षा आपदा एवं प्रमुख त्योहारों में जिला प्रशासन का सहयोग करती है वालंटियर के द्वारा सहयोग जिला प्रशासन एवं दर्शनार्थियों का श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को किया जाता है| कमल किशोर तिवारी ने भी ड्यूटी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले काफी वर्षों से नागरिक सुरक्षा वाराणसी विभिन्न त्योहारों में भीड़ नियंत्रण के सहयोग में तत्पर रहता है हमारे वालंटियर के द्वारा उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है कैंप में नागरिक सुरक्षा चौक प्रखंड के इरफान उल हुदा सहायक उप नियंत्रक चौक प्रखंड के नेतृत्व में व निधि देव अग्रवाल डिवीजनल वार्डेन, के अध्यक्षता में ड्यूटी पर विमल कुमार त्रिपाठी पोस्ट वार्डेन, देव मनुज अग्रवाल डिप्टी पोस्टवार्डेन,नीरज देवबंशी सेक्टर वार्डेन,पवन यादव,मृत्युंजय चक्रवर्ती,सूर्य चक्रवर्ती, आदि चौक प्रखंड के सभी वॉलिंटियर ड्यूटी पर मौजूद थे |
नागरिक सुरक्षा वाराणसी के द्वारा श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम अंतर्गत बांस फाटक पर दर्शनार्थी एवं कावड़िया बंधु के सहयोग हेतु नागरिक सुरक्षा चौक प्रखंड के द्वारा कैंप लगाया गया
Date:

